Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kamada Ekadashi 2025 Fast Rules: कामदा एकादशी व्रत में न खाएं ये चीजें, रखें इन बातों का ध्यान

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 11:02 AM (IST)

    कामदा एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। एकादशी हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष में आती है। इस बार यह व्रत 8 अप्रैल को रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कष्टों का अंत होता है तो चलिए इस व्रत से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण (Kamada Ekadashi 2025) बातों को जानते हैं।

    Hero Image
    Kamada Ekadashi 2025 Fast Rules: कामदा एकादशी व्रत नियम और महत्व।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कामदा एकादशी का उपवास हर साल चैत्र महीने में एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह व्रत 8 अप्रैल को पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस व्रत को रखते हैं, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके साथ ही सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। भगवान विष्णु को एकादशी का व्रत बहुत ज्यादा प्रिय है, तो चलिए कामदा एकादशी को सफल बनाने के लिए उसमें क्या खाएं और क्या नहीं, इस बारे (Kamada Ekadashi 2025 Fast Rules) में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कामदा एकादशी में क्या खाना चाहिए? (Kamada Ekadashi 2025 Vrat Me Kya Khana Chahiye)

    कामदा एकादशी पर जो भक्त उपवास रख रहे हैं, वे दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, मिर्च सेंधा नमक, राजगीर का आटा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। वहीं, व्रती इस बात का ध्यान जरूर रख दें कि विष्णु जी की पूजा के बाद ही कुछ खाएं। इसके साथ ही प्रसाद बनाते समय पवित्रता का विशेष ध्यान दें, जिससे व्रत सफलता के साथ पूरा हो सके।

    कामदा एकादशी में क्या नहीं खाना चाहिए? (Kamada Ekadashi 2025 )

    अगर आप कामदा एकादशी पर व्रत कर रहे हैं, तो अपने खाने का पूरा ध्यान दें, क्योंकि यह व्रत को सफल और असफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। बता दें, व्रती को एकादशी व्रत के दिन भोजन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस तिथि पर तामसिक भोजन जैस- मांस-मदिरा प्याज, लहसुन, मसाले, तेल आदि से भी परहेज करना चाहिए।

    इसके साथ ही इस व्रत (Significance Of Kamada Ekadashi 2025) पर चावल और नमक का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप इस व्रत का पालन कर रहे हैं, तो इन सभी बातों का जरूर ध्यान रखें।

    भोग चढ़ाने का मंत्र (Kamada Ekadashi 2025 Bhog Mantra)

    कामदा एकादशी पर विष्णु जी को भोग लगाते समय इस मंत्र ''त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।'' का जाप करें। ऐसा करने से भगवान भोग स्वीकार कर लेते हैं। इसके साथ ही जीवन में बरकत बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Baisakhi 2025: कब मनाया जाएगा बैसाखी का पर्व, क्या है इसका महत्व?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।