काल भैरव जयंती पर घर की इस दिशा में जरूर जलाएं चार मुखी दीपक, दूर होंगे संकट और मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
काल भैरव जयंती 1 दिसंबर को मनाई जाएगी, जिस दिन दक्षिण दिशा में चार मुखी दीपक जलाने से पितृ दोष दूर होते हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। यह दीपक रात 8 बजे के बाद सरसों के तेल और काले तिल के साथ जलाना शुभ माना जाता है।

काल भैरव जयंती पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
काल भैरव जयंती 1 दिसंबर को मनाई जाएगी।
दक्षिण दिशा में चार मुखी दीपक जलाना शुभ।
पितृ दोष दूर होंगे, पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। काल भैरव जयंती इस साल 1 दिसंबर को मनाई जाएगी। हर साल मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कालभैरव जयंती मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के उग्र रूप, भगवान काल भैरव की पूजा भय, नकारात्मक ऊर्जाओं और बाधाओं से रक्षा करने वाले देवता के रूप में की जाती है।
पारंपरिक रूप से, उनकी पूजा को राहु, केतु और शनि से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने से भी जोड़ा जाता है। भक्त मुख्य रूप से इस दिन प्रार्थना, मंत्रों और विशेष अनुष्ठानों से साहस, सुरक्षा और शांति की कामना करते हैं। यही नहीं इस दिन को पूर्वजों का आशीर्वाद पाने का भी एक शुभ अवसर माना जाता है।
ऐसा माना जाता ही कि इस दिन यदि आप घर के कुछ विशेष स्थानों और एक निश्चित दिशा में दीपक जलाते हैं, तो पूर्वजों की कृपा सदैव बनी रहती है और किसी भी तरह के पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। आइए आपको बताते हैं किस दिशा में चार मुखी दीपक जलाना शुभ होगा।
काल भैरव जयंती पर दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक
ऐसी मान्यता है कि काल भैरव जयंती पर आपको घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए जिससे सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर से किसी भी तरह के पितृ दोष दूर होते हैं।
दक्षिण दिशा को यम की दिशा मना जाता है। मुख्य रूप से अष्टमी तिथि के दिन जिसे काल भैरव जयंती भी कहा जाता है, यदि आप दक्षिण दिशा में चार मुखी दीपक जाएंगे और भैरव जी से घर की समृद्धि की प्रार्थना करेंगे, तो इससे जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही, पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलेगा।
काल भैरव जयंती पर कब जलाएं दीपक?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव जयंती के दिन यदि आप रात को 8 बजे के बाद भगवान भैरवनाथ के सामने दीपक जलाएं और इसी समय दक्षिण दिशा में भी चारमुखी दीपक रखें, तो शुभ परिणाम मिलते हैं। इस दिन आप किसी भैरव मंदिर में जाकर भी दीपक जला सकते हैं।
वहीं अगर मंदिर जाना संभव न हो, तो घर के पूजा स्थल पर भगवान भैरव की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करके भी आप उनके दीपक जला सकते हैं। मुख्य रूप से इस दिन पूर्वजों और यम के नाम का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है
चार मुखी दीपक जलाने के लिए आपको एक मिट्टी का दीपक लेकर उसमें दो बत्तियों को ऐसे रखना चाहिए जैसे वो एक-दूसरे को क्रॉस करके रखी गई हों। उसके बाद उसमें सरसों का तेल डालकर दीपक जलाना चाहिए।
दीपक में सरसों का तेल भरें और थोड़े काले तिल डाल दें। इसके बाद दीपक में चार मुख वाली बाती लगाएं। चार मुख वाली बाती चारों दिशाओं का प्रतीक मानी जाती है। इसके बाद पूर्वजों की शांति की प्रार्थना करें और पितृ दोष मुक्ति की कामना करें।
चार मुखी दीपक जलाने के नियम
ज्योतिष मान्यता के अनुसार, दीपक जलाने के बाद उसे बार-बार छूना या उसका स्थान बदलना नहीं चाहिए। आप दीपक को एक स्थान पर थोड़े से अक्षत जमीन में बिछाकर रखें। ध्यान रखें कि इस दीपक मन सिर्फ सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अन्य कोई तेल डालने से पूजा के पूर्ण फल नहीं मिलते हैं।
अगर आप भी काल भैरव जयंती पर सही दिशा में चारमुखी दीपक रखेंगे, तो आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा और काल भैरव जी की पूर्ण कृपा भी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Kaal Bhairav Jayanti 2026: 1 दिसंबर को भैरव अष्टमी, पढ़िए शिव के गुस्से से जन्मे काल भैरव के काशी में बसने का किस्सा
यह भी पढ़ें- Kaal Bhairav Jayanti पर करें इस खास चालीसा का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।