Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    January Month Vrat Tyohar 2025: नए साल में कब है लोहड़ी और मकर संक्रांति? नोट करें व्रत-त्योहार की सही डेट

    धार्मिक मत है कि पौष महीने में सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्यता का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही करियर और कारोबार में भी मनमुताबिक सफलता मिलती है। ज्योतिष भी मनचाही नौकरी पाने के लिए सूर्य देव की पूजा करने की सलाह देते हैं। पौष पूर्णिमा (January Festival List 2025) के अगले दिन से माघ महीने की शुरुआत होती है।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 25 Dec 2024 08:41 PM (IST)
    Hero Image
    January Month Vrat Tyohar 2025: माघ महीने का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में जनवरी महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने में लोहड़ी और मकर संक्रांति समेत कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती है। इससे एक दिन पूर्व लोहड़ी मनाया जाता है। इसके साथ ही जनवरी महीने में पौष पुत्रदा एकादशी और षटतिला एकादशी मनाई जाएगी। आइए, जनवरी महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहरों (January Festival List 2025) के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: नए साल में कब है लोहड़ी? नोट करें शुभ तिथि, मुहूर्त एवं योग

    जनवरी 2025 व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar January 2025)

    • 03 जनवरी को विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    • 05 जनवरी को स्कंद षष्ठी है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा-भक्ति की जाती है।
    • 06 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती है। इस दिन गुरु गोविंद सिंह की उपासनी की जाती है।
    • 07 जनवरी को मासिक दुर्गा अष्टमी है। दुर्गा अष्टमी के दिन जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है।
    • 09 जनवरी को मासिक कार्तिगाई दीपम है।
    • 10 जनवरी को पौष पुत्रदा, तैलंग स्वामी जयंती और बैकुंठ एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
    • 11 जनवरी को शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही प्रदोष व्रत रखा जाता है।
    • 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस है।
    • 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप-तप और दान किया जाता है।
    • 13 जनवरी को लोहड़ी है। यह पर्व उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मनाया जाता है।
    • 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन खरमास समाप्त होगा।
    • 15 जनवरी को बिहू है। यह पर्व असम में धूमधाम से मनाया जाता है।
    • 17 जनवरी को लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी और सकट चौथ है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
    • 21 जनवरी को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी है। यह पर्व काल भैरव देव को समर्पित होता है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है।
    • 22 जनवरी को रामलला प्रतिष्ठा दिवस है।
    • 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जयंती है।
    • 25 जनवरी को षटतिला एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
    • 27 जनवरी को प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि है।
    • 29 जनवरी को पौष अमावस्या है। इस दिन पूजा, जप-तप और दान किया जाता है।
    • 30 जनवरी को माघ नवरात्रि शुरू होगी। इस दिन से अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

    यह भी पढ़ें: साल 2025 में इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।