विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

January Rashifal 2021: ठोकरें खानी होंगी पर समय आपका होगा, जानें कन्या राशि का जनवरी 2021 का राशिफल

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 26 Dec 2020 12:21 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 08:31 AM (IST)

January Rashifal 2021 आज हम आपके लिए कन्या राशि का राशिफल लेकर आए हैं। कन्या राशि वाले नए साल में ...और पढ़ें

January Rashifal 2021: ठोंकरें खानी होंगी पर समय आपका होगा, जानें कन्या राशि का जनवरी 2021 का राशिफल
January Rashifal 2021: ठोंकरें खानी होंगी पर समय आपका होगा, जानें कन्या राशि का जनवरी 2021 का राशिफल

January Rashifal 2021: वर्ष 2020 लोगों के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। ऐसे में लोगों को नए वर्ष यानी वर्ष 2021 से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। जिस तरह वर्ष 2020 हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, उसी तरह हम सभी 2021 के सुकूनभरा मानकर चल रहे हैं। हम सभी नए साल 2021 का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। नया साल हमारे लिए कई उम्मीदों और संभावनाओं से भरा हुआ है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि साल 2021 में चुनौतियां नहीं होंगी। लेकिन फिर भी हम सभी अच्छा ही सोच रहे हैं। हर राशि के लिए नया साल कुछ अलग लेकर आता है। हम लगातार आपको लोगों की राशि के हिसाब से बता रहे हैं कि उनका नया वर्ष कैसा रहेगा। आज हम आपके लिए कन्या राशि का राशिफल लेकर आए हैं। कन्या राशि वाले नए साल में अपने ​करियर, बिजनेस, सेहत, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानने को उत्सुक हैं। उनके भी मन में है कि नववर्ष 2021 उनके लिए कैसा होगा? जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं सिंह कन्या के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।

Numerology Prediction: महत्वाकांक्षी होते हैं अंक 4 वाले लोग, जानें उनसे जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें

कन्या राशि वालों का मासिक राशिफल:

यह वर्ष कन्या राशि वालों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं होगा। सबसे पहले बात करे हैं आर्थिक पक्ष की। नया वर्ष यानी 2021 में समय आर्थिक तौर पर थोड़ा कष्ट देने वाला बीतेगा। ऐसे में आपको आर्थिक तौर पर सचेत रहने की जरुरत है। साथ ही आपको अपने स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिये अधिक श्रम पड़ेगा।

छात्र जीवन की बात करें तो छात्रों के लिए विशेष संघर्ष का समय है। जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना ही सफलता ही ओर बढ़ेंगे। नौकरी में किए गए प्रयास निर्रथक जाएंगे। आप हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। समझदारी से मेहनत करें अपने लिए व दूसरों के लिए भी। आपको कुछ अलग प्रकार के प्रयास की आवश्यकता है।

यहां पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2021

आपको गुप्त बातें, डर व पेचीदा भावों पर विजय प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी, स्वयं को मुक्त करने की कोशिश करनी होगी। रास्तों पर बहुत सी ठोकरें खानी पड़ेंगी लोगों की दी हुई, पर समय आपका है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '