यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
January Rashifal 2021: सुख, समृद्धि, धन-दौलत पाने की संभावना, जानें वृश्चिक का जनवरी 2021 का राशिफल
January Rashifal 2021 वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में कई बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम ...और पढ़ें

January Rashifal 2021: साल 2020 विदा हो चुका है। हम सब नई उम्मीदों के साथ नए साल 2021 का स्वागत भी कर चुके हैं। कोरोना के कटु अनुभवों ने जीवन की नई सीख दी है। उसे लेकर हम सब आगे बढ़ रहे हैं। वृश्चिक राशि वाले भी नए साल में आर्थिक स्थिति, शिक्षा, करियर, सेहत समेत जीवन के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन मनन कर रहे होंगे। उनके भी मन में है कि नववर्ष 2021 उनके लिए कैसा होगा? वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में कई बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं वृश्चिक राशि के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।
वृश्चिक जनवरी राशिफल 2021
नववर्ष 2021 का पहला माह जनवरी वृश्चिक राशि के लोगों के लिए उन्नति और लाभ से जुड़ा हुआ है। 2020 में प्राप्त हुए लाभ इस माह में अब और अधिक होंगे। नौकरी या बिजनसे से होने वाले लाभ में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है।
नए साल के जनवरी में वृश्चिक राशि के लोगों को सभी प्रकार के सुख-चैन प्राप्त करने का योग है। इस माह में सुख, समृद्धि, धन, दौलत का बाहुल्य समय के हाथों में मंडराता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपके अतिरिक्त कोई आदमी वहां तक नहीं पहुंच सकता, न ही उसे हथिया सकता है। इस माह में आपकी आर्थिक संपन्नता का योग बना हुआ है।
इसके अलावा आप दूसरे लोगों की संगत में स्वयं को सहज महसूस करेंगे और इसका आनन्द उठाएंगे। मौज-मस्ती, रोमांस का समय है, लेकिन आपको सावधानी भी बरतनी चाहिए। यह माह आपके लिए रोमांच, मनोरंजन, सुख-चैन सभी से भरपूर रहने वाला है।
वृश्चिक राशि के जातक जनवरी 2021 में मिलने वाले समय का सदुपयोग करने में दक्ष होंगे। वह इस समय का उपयोग अपनी उन्नति में करेंगे।
यहां पढ़ें वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2021
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
