यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
January Rashifal 2021: आत्मविश्वास के बूते स्थितियां होंगी अनुकूल, जानें तुला राशि का जनवरी 2021 का राशिफल
January Rashifal 2021 नया वर्ष 2021 शुरू हो गया। लोगों के लिए वर्ष 2020 बहुत अच्छा नहीं रहा है। ऐसे ...और पढ़ें

January Rashifal 2021: नया वर्ष शुरू हो गया है। लोगों के लिए वर्ष 2020 बहुत अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में नया वर्ष लोगों के लिए उम्मीदों भरा रहने वाला है। हम सभी नए साल 2021 का स्वागत नई संभावनाओं के साथ किए हैं। नया साल हमारे लिए कई उम्मीदों और संभावनाओं से भरा हुआ है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि साल 2021 में चुनौतियां नहीं होंगी। लेकिन अच्छा सोचकर ही व्यक्ति नए वर्ष में कदम रखने के बारे में सोच रहे हैं।
भविष्यफल की बात करें तो हर राशि के लिए नया साल कुछ अलग लेकर आता है। जैसे हमने आपको वार्षिक राशिफल बताया था ठीक उसी तरह हम आपको राशियों का मासिक राशिफल भी बता रहे हैं। आज हम आपके लिए तुला राशि का राशिफल लेकर आए हैं। तुला राशि वाले नए साल में अपने करियर, बिजनेस, सेहत, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानने को उत्सुक हैं। उनके भी मन में है कि नववर्ष 2021 उनके लिए कैसा होगा? जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं तुला के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।
तुला राशि वालों का मासिक राशिफल:
आपमें आत्मविश्वास काफी है और इसी के बूते स्थितियों को अपने अनुकूल करने में कामयाबी हासिल करेंगे। देशाटन का अवसर भी प्राप्त होगा। इसके साथ ही घर में कोई शुभ समाचार मिलेगा।
अब आपके जीवन में एक निश्चित प्रकार की स्टाइल एवं सन्तुलन आएगा। जो भी इच्छा होगी, आप उसे पूर्ण करेंगे तथा जीवन स्तर मजबूती से आपका प्रेरक बल बनेगा व आपके अन्दर आत्म विश्वास कूट-कूट कर भरेगा, जिससे कि आप अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे व स्वयं को कई क्षेत्रों में सुव्यवस्थित करेंगे।
यहां पढ़ें तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2021
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '
