यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
January Rashifal 2021: कार्य में सफलता, छवि होगी बेहतर, जानें कुंभ का जनवरी 2021 का राशिफल
January Rashifal 2021 कुंभ राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज ...और पढ़ें

January Rashifal 2021: साल 2020 अब बीत गया है। हम सब नए साल 2021 का स्वागत नई उम्मीद और संभावनाओं के साथ किए हैं। कोरोना महामारी के कटु अनुभवों से नई सीख लेकर हम सब आगे बढ़ रहे हैं। सभी राशियों की तरह कुंभ राशि के जातक भी नए साल में करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, शिक्षा समेत जीवन के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन मनन कर रहे होंगे। उनके भी मन में है कि नया साल 2021 उनके लिए कैसा होगा? कुंभ राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं कुंभ राशि के लिए जनवरी 2021 के मासिक राशिफल के बारे में।
कुंभ जनवरी राशिफल 2021
कुंभ राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2021 का पहला माह जनवरी कार्य, सार्वजनिक स्तर पर छवि और व्यक्तित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। भागीदारी, व्यावसायिक प्रतिबद्धताएं, मांग, गठबन्धन सम्बन्धी बारीकियां आपके समय और दिमाग को घेरकर रखेंगी। आपको अपने शानदार जन-सम्पर्क, कौशल और अपनी बेहतरीन छवि का प्रदर्शन करना होगा।
नए साल का प्रारंभ आपके लिए सफल और सन्तुष्टिदायक होने वाला है। आप संकल्प और ऊर्जा से भरे हैं, जो कड़ी मेहनत और आनुपातिक फायदों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। काम के लिहाज से सफलताएं दिलाने वाला समय है। आप बिजनेस या जॉब जिससे भी जुड़े हैं, उसमें सफलता प्राप्ति का योग है।
यहां पढ़ें कुंभ राशि का वार्षिक राशिफल
कुंभ राशि के लिए जनवरी 2021 में महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने व्यक्तिगत समीकरणों, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक खुशहाली, सुख-सुविधाओं और सद्भाव को बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
