भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में रोजाना करें ये काम, खूब बरसेगी सुख-समृद्धि
माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी भगवान श्रीकृष्ण (lord krishna blessings) की कृपा पाना चाहते हैं तो रोजाना ये विशेष कार्य जरूर करें। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यदि आप रोजाना सुबह उठकर ये कार्य करते है, तो आपको भगवान श्रीकृष्ण की कृपा मिल सकती है। साथ ही इन कार्यों को करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास भी बना रहता है। चलिए जानते हैं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्ति के कुछ उपाय।
इस तरह करें कान्हा जी की पूजा
कई लोग अपने घरों में कान्हा जी के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आपके घर में भी लड्डू गोपाल विराजमान हैं, तो सुबह स्नान आदि से निवृत होने के बाद लड्डू गोपाल को स्नान करवाना चाहिए। इसके बाद कान्हा जी को नए वस्त्र पहनाएं और उन्हें चंदन लगाएं। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में उन्हें फल, फूल, धूप, दीप, कुमकुम, अक्षत, हल्दी आदि अर्पित करें।
कान्हा जी के भोग में तुलसी दल भी जरूर शामिल करें। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को स्नान-ध्यान कराने के बाद उनका श्रृंगार करें और उन्हें दर्पण दिखाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। अंत में आरती करते हुए भगवान से सुख-समृद्धि की कामना करें।
जरूर करें ये काम
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्ति के लिए निरंतर श्रीमद्भागवद्गीता का अध्ययन करना चाहिए। इससे न केवल श्रीकृष्ण की कृपा की प्राप्ति होती है, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को समझने में मदद मिलती है, जिससे आप अपने लिए सही मार्ग चुन सकते हैं। धर्म-अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले और सेवा भाव अपनाने वाले व्यक्ति पर भी सदा भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
करें इन मंत्रों का जप -
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
- ॐ कृष्णाय नमः
- ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय
- ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
- ओम क्लीम कृष्णाय नमः
- गोकुल नाथाय नमः
- ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
- हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे । हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे ।।
- ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णाया कुण्ठमेधसे। सर्वव्याधि विनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।
यह भी पढ़ें - Pitru Paksha 2025: क्या पितृ पक्ष में पूर्वजों को देख पाना मुमकिन है? गरुड़ पुराण में छिपा है राज
यह भी पढ़ें - Khatu Shyam Ji: खाटू श्याम जाने का बना रहे हैं मन, तो जरूर ध्यान रखें ये बातें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।