Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 9 August 2023: आज किन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 August 2023 Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज यानी 9 अगस्त 2023 बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। कुछ राशियों के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को आज कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। पढ़िए दैनिक राशिफल और जानिए आपके लिए कैसा रेहगा आज का दिन।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiPublished: Wed, 09 Aug 2023 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2023 06:00 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 9 August 2023 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 9 August 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 9 अगस्त  2023 बुधवार, का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा बितेगा। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा आदि में वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन कार्य की अधिकता के कारण आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। साथ ही आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। आज कोई सुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक विवाद दूर होने से मन प्रसन्न होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज कुछ बातों को लेकर आप परिवार में झगड़ा कर सकते हैं, जिस कारण आप के प्रति लोगों का व्यवहार परिवर्तित हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान हो सकता है। अच्छा होगा कोई बड़ा निवेश न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिस कारण आपको कोई नया मार्ग मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको सफलता प्राप्त होगी। बच्चों के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी नए काम के लिए प्रयास कर सकते हैं, जिस कारण आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिससे स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें, नहीं तो आपको कुछ हानि उठानी पड़ सकती हैं। शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट कार्य की पूर्ति के कारण आपको बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं के हिसाब से कोई नया भवन या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपके मन में नई ऊर्जा दिखाई पड़ेगी। कार्य के प्रति आपकी लगन, आपको बड़ा लाभ दिला सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, घर के लोग प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना घट शक्ति है। जिस कारण चोट लग सकती है। कोई नया परिवर्तन अपने जीवन में आज न करें, नहीं तो इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कुछ बातों को इग्नोर करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा से लौट कर घर वापस आ सकते हैं, जिस कारण शरीर में थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिस कारण आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अपनी फैमिली के साथ आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.