Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holika Dahan 2023 Shubh Muhurt: होलिका दहन की अवधि में इन बातों का ध्यान रखकर करें पूजा-पाठ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 07 Mar 2023 03:05 PM (IST)

    Holika Dahan 2023 Holika Dahan Timing 2023 देश के विभिन्न हिस्सों में आज होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष भद्रा के कारण दो दिन होलिका दहन पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में जान लें इस पर्व के नियम और अन्य जानकारी।

    Hero Image
    Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर जरूर करें इन नियमों का पालन।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Holika Dahan 2023: हिन्दू धर्म में होलिका दहन पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पर्व को बुराई पर हुई अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रत्येक वर्ष इस पर्व को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल भद्रा के कारण इस पर्व को देश के कुछ हिस्सों में आज मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु, भक्त प्रह्लाद और होलिका की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर विधि पूर्वक पूजा-पाठ करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और साधकों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

    होलिका दहन 2023 पर इन नियमों का करें पालन (Holika Dahan 2023 Niyam)

    • शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन के दिन किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे- गृह प्रवेश, विवाह, मुंडन इत्यादि को नहीं करना चाहिए। इन पर अशुभ प्रभाव पड़ने का खतरा बढ़ सकता है।

  • होलिका की अग्नि को चिता के रूप में जलाया जाता है। इसलिए इस दिन नवविवाहित जोड़े होलिका दहन के दर्शन न करें। इससे वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

  • होलिका दहन की चिता को बनाने में पीपल, बरगद अथवा आम के वृक्ष की लकड़ी का प्रयोग भूलकर भी ना करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और देवी-देवता क्रोधित हो जाते हैं।

  • होलिका दहन के दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करें और इस दिन मदिरा व मांस से दूर रहें। इसके साथ ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होलिका दहन के दिन सफेद चीज जैसे- खीर, चावल या दूध से बनी किसी चीज को नहीं खाना चाहिए।

  • सास-बहू और घर के एकलौते बेटे को होलिका में आहुति नहीं डालनी चाहिए। सुझाव यह भी दिया जाता है कि सास और बहू को एक साथ होलिका दहन देखना भी नहीं चाहिए।

  • आर्थिक समस्याओं को दूर रखने के लिए व्यक्ति को होलिका दहन के दिन न तो किसी से उधार लेना चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए। ऐसा करना नुकसानदायक को सकता है और इससे पैसे की तंगी हो सकती है।

  • होलिका दहन शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2023 Shubh Muhurat)

    पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 06 मार्च 2023, शाम 04 बजकर 17 मिनट पर

    पूर्णिमा तिथि समाप्त: 07 मार्च 2023, 06 बजकर 09 मिनट तक

    होलिका दहन मुहूर्त: संध्या 05 बजकर 54 मिनट से शाम 06 बजकर 09 मिनट तक

    यह भी पढ़ें:

    Holika Dahan 2023 Upay: वास्तु शास्त्र के इन प्रभावशाली उपायों से प्राप्त करें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

    Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से करें ये खास टोटके, रोग- दोष से छुटकारा के साथ होगा धन लाभ

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।