Holi Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर इस विधि से करें तिलक, नोट करें मुहूर्त और न करें ये गलतियां
साल 2026 में होली भाई दूज (Holi Bhai Dooj 2026) 5 मार्च यानी आज के दिन मनाया जा रहा है।

Holi Bhai Dooj 2026: भाई दूज तिलक नियम। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली के बाद आने वाला होली भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस साल यह पर्व (Holi Bhai Dooj 2026) 5 मार्च यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। इसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन यमुना जी ने अपने भाई यमराज को तिलक कर भोजन कराया था, जिससे खुश होकर यमराज जी ने बहनों को सुख-समृद्धि और भाइयों को लंबी उम्र का वरदान दिया था, तो चलिए इस आर्टिकल में होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त, तिलक की सही विधि जानते हैं।

Ai Generated Image
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इसके साथ अमृत काल सुबह 03 बजकर 11 मिनट से सुबह 04 बजकर 52 मिनट (6 मार्च) तक रहेगा। इस दौरान आप अपने भाई का तिलक कर सकती हैं।
तिलक विधि (Holi Bhai Dooj 2026 Tilak Vidhi)
- सबसे पहले घर के उत्तर-पूर्व कोने या पूजा स्थान पर आटा या रंगोली से एक छोटा सा चौक बनाएं।
- भाई को साफ स्थान पर बिठाएं।
- तिलक करते समय भाई का मुख उत्तर या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) की ओर होना चाहिए।
- बहन का मुख पश्चिम की ओर होना चाहिए।
- थाली में रोली, अक्षत, कलावा, सूखा नारियल का गोला, मिठाई और दीपक रखें।
- भाई के माथे पर तिलक लगाएं और उस पर अक्षत लगाएं।
- तिलक लगाते समय भाई की लंबी उम्र की कामना करें।
- भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधें और उसके हाथ में सूखा नारियल का गोला दें। यह गोला भाई की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
- दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें और उसे मिठाई खिलाएं।
ध्यान दें ये बातें (Holi Bhai Dooj 2026 Rules)
- भाई दूज के दिन भाई को अपनी बहन के घर जाकर ही भोजन करना चाहिए।
- अगर बहन दूर है, तो उससे फोन पर बात कर या उसे उपहार भेजकर आशीर्वाद लें।
- तिलक के बाद भाई को अपनी क्षमता के अनुसार बहन को उपहार जरूर देना चाहिए।
- शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके यमराज के नाम का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए।
- इस दिन भाई और बहन दोनों को तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए और लड़ाई करने से भी बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 5 March 2026: होली भाई दूज पर बन रहे ये शुभ-अशुभ योग, पढ़ें राहुकाल और चंद्रास्त का समय
यह भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2026: भाई दूज के दिन करें धर्मराज जी और देवी यमुना की आरती, भाई की उम्र होगी लंबी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।