Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi Bhai Dooj 2024: 26 या 27 मार्च, जानें कब है होली भाई दूज? एक क्लिक में दूर करें कन्‍फ्यूजन

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 10:56 AM (IST)

    हिंदू पंचांग के अनुसार साल में दो बार भाई दूज (Holi Bhai Dooj 2024) का पर्व मनाया जाता है जो होली के बाद और दूसरा दिवाली के बाद पड़ता है। हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार भाई और बहन के रिश्ते को दर्शाता और मजबूत करता है।

    Hero Image
    Holi Bhai Dooj 2024: 26 या 27 मार्च, जानें कब है होली भाई दूज? एक क्लिक में दूर करें कन्‍फ्यूजन

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi Bhai Dooj 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार भाई और बहन के रिश्ते को दर्शाता और मजबूत करता है। इस बार होली भाई दूज की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग होली भाई डोज 26 मार्च की बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग होली भाई दूज 27 मार्च को मनाने की बात कह रहे हैं। आइए इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बताएंगे कि होली भाई दूज किस तारीख को मनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2024: क्यों मनाते हैं होली भाई दूज ? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

    ये है सही तारीख

    होली के बाद होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रारंभ 26 मार्च 2024 को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट से होगा और इसका समापन 27 मार्च 2024 को शाम 05 बजकर 06 मिनट पर होगा। ऐसे में होली भाई दूज का त्योहार 27 मार्च 2024 को मनाया जाएगा।

    होली भाई दूज 2024 तिलक मुहूर्त

    पहला मुहूर्त- सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक

    दूसरा मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 04 मिनट तक

    इसलिए मनाते हैं होली भाई दूज

    धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान यम अपनी बहन यमुना से मिलने के लिए गए थे। उनके घर पहुंचने पर बहन ने यम का भव्य स्वागत किया था और उनको तिलक लगाया। साथ ही उनको मिठाई खिलाई। इससे यम बहन से प्रसन्न हुए और उन्हें वरदान दिया कि जो भाई चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को अपनी बहन से तिलक करवाएगा। उसकी दीर्घ आयु होगी और समृद्धि का आशीर्वाद का प्राप्त होगा।

    तिलक करते समय इस मंत्र का करें जा

    केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम।

    पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु।।

    कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।

    ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्।।

    यह भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2024 Date: मार्च में कब है होली भाई दूज? जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।