विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोवर्धन पूजा के दिन घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान क्यों बनाए जाते हैं? परंपरा में छुपा है गूढ़ रहस्य

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:00 AM (IST)

गोवर्धन पूजा के दिन घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाना शुभ माना जाता है। यह ...और पढ़ें

गोवर्धन पूजा पर मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान क्यों बनाए जाते हैं (Picture Credit: AI Generated)

गोवर्धन पूजा पर मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान क्यों बनाए जाते हैं (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. गोवर्धन पूजा पर मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाना शुभ।

  2. यह परंपरा घर में सुख-समृद्धि और लक्ष्मी कृपा लाती है।

  3. गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गोवर्धन पूजा का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दीपावली के अगले दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार पर भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाई जाती है और साथ ही, आंगन और मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाए जाते हैं।

यह परंपरा सदियों से हमारी धरोहर का हिस्सा है। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और गौ माता के आशीर्वाद के साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं घर के मुख्य द्वार में गाय के पैरों के निशान बनाने का महत्व क्या है?

गौ माता में होता है देवी-देवताओं का वास

हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि गौ माता की पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गोवर्धन पूजा के दिन घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाना गौ माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का एक प्रतीक है।

गाय के पैरों के निशान बनाने से माता लक्ष्मी का आगमन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाना शुभता और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि इन निशानों के माध्यम से गौ माता का शुभ आगमन घर में होता है और उनके साथ सुख-सौभाग्य भी आता है। चूंकि माता लक्ष्मी को धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है, इसलिए इस परंपरा को देवी लक्ष्मी की कृपा से भी जोड़कर देखा जाता है।

गोबर से मुख्य द्वार पर निशान बनाने का महत्व

भारतीय संस्कृति में गाय के गोबर को बहुत पवित्र माना गया है। प्राचीन समय से ही घर के आंगन और पूजा स्थलों को गोबर से लीपने की परंपरा चली आ रही है। इससे घर में शुध्दता बनी रहती है। इसी वजह से गोवर्धन पूजा पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाने के साथ-साथ गाय के पैरों के निशान भी बनाए जाते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं गाय

मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन मुख्य रूप से श्री कृष्ण और उनकी प्रिय वस्तुओं की पूजा होती है, इसलिए इस दिन गाय के पैर बनाने का एक उद्देश्य श्री कृष्ण की कृपा पाना भी होता है, क्योंकि कृष्ण जी को गाय अत्यंत प्रिय हैं और इसी वजह से गौ पूजा से कृष्ण जी की कृपा भी मिलती है।

इस प्रकार गोवर्धन पूजा पर मुख्य द्वार पर गाय के पैरों के निशान बनाना केवल एक सजावटी परंपरा नहीं, बल्कि गौ माता के सम्मान के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और घर में सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक भी है।

यह भी पढ़ें- दीवाली 2026 कैलेंडर: धनतेरस की खरीदारी से लेकर भाई दूज के तिलक तक, नोट करें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें- 9 या 10 नवंबर... इस बार गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर न हों परेशान, पंचांग के अनुसार जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त  

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।