Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold wearing benefits: सोना पहनने से मिलते हैं अनेक लाभ, साथ ही जान लें इसके कुछ नियम

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 08:05 PM (IST)

    Gold wearing benefits सोना एक बहुत ही कीमती धातु है। इसके आभूषण पुरुष और महिलाएं दोनों ही पहनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोना धारण करने से व्यक्ति का भाग्य भी चमक सकता है। तो चलिए जानते हैं कि सोना धारण करने से व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। साथ ही जानते हैं इससे जुडे़ कुछ नियम।

    Hero Image
    Gold wearing benefits: जानिए सोना पहनने के लाभ और नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of wearing Gold: हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोने को एक बहुत ही महत्वपूर्ण धातु माना जाता है। इसके आभूषण व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद तो लगाते ही हैं, साथ ही यह बहुत लाभकारी भी सिद्ध होता है। आइए जानते हैं कि सोने के आभूषण पहनने के क्या लाभ हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस ग्रह से है संबंध

    सोने का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। ऐसे में सोना धारण करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसे धारण करने से कई तरह के शारीरिक लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं,  तुला और मकर राशि के लोगों के लिए सोना बेहद शुभ माना जाता है।

    वैवाहिक जीवन के लिए लाभकारी

    सोने की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर शादीशुदा जोड़ा इसे धारण करता है तो उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Akshaya navami 2023: अक्षय नवमी पर आवंला पूजन से प्राप्त होते हैं शुभ फल, जानिए मुहूर्त और पूजा विधि

    गृह दोष होते हैं दूर

    रत्न शास्त्र के अनुसार हाथ में सोने की अंगूठी धारण करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। यह एक बहुत ही भाग्यशाली धातु है। इसे धारण करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    सोना पहनने के नियम

    यदि सोने की अंगूठी को तर्जनी उंगली में धारण किया जाए तो इससे एकाग्रता में वृद्धि होती है। दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए गले में सोने की चेन पहनना शुभ होता है। वहीं, संतान प्राप्ति के लिए अनामिका अंगुली में सोना धारण करना चाहिए। मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए सोना खरीदना और धारण करना सबसे उत्तम होता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'