विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपको भी सड़क पर मिला है सोने का कोई गहना? शकुन शास्त्र के अनुसार, इसे घर लाना चाहिए या नहीं?

Published: Fri, 17 Apr 2026 04:00 PM (IST)

शकुन शास्त्र में सोने से संबंधित कुछ मान्यताएं बताई गई हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

शकुन शास्त्र से जानें सोना मिलने या खोने का क्या है अर्थ?  (Picture Credit- AI Generated)

शकुन शास्त्र से जानें सोना मिलने या खोने का क्या है अर्थ? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. सोना मिलना या खोना शकुन शास्त्र में माना गया है अशुभ

  2. सड़क पर मिला सोना घर नहीं लाना चाहिए घर

  3. सोने का खोना हो सकता है आर्थिक हानि का संकेत

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शकुन शास्त्र के अनुसार, सोना मिलना या खोना दोनों ही कोई आम घटना नहीं हैं, बल्कि यह कुछ संकेत देती हैं। हिंदू धर्म में सोने को देवी लक्ष्मी और देव गुरु बृहस्पति से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सोने के खोने या फिर मिलने पर आपको क्या करना चाहिए।

क्या कहता है शकुन शास्त्र?

हिंदू धर्म में सोने को देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में पीले रंग के कारण सोने को देव गुरु बृहस्पति से संबंधित माना गया है। ऐसे में शकुन शास्त्र के मुताबिक सोने का खोना या मिलना दोनों ही अशुभ संकेत माने गए हैं। यह दोनो ही स्थितियां धन की हानि का संकेत मानी जाती हैं।

कैसा होता है सोने का मिलना?

अगर आपको सड़क पर सोने की कोई वस्तु पड़ी मिलती है, तो इसे उठाने से बचना चाहिए, क्योंकि शकुन शास्त्र के मुताबिक इसे अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। गिरा हुआ सोना किसी अन्य व्यक्ति के दुर्भाग्य या नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। ऐसे में अगर आप इस सोने को अपने घर लेकर आते हैं, तो यह अपने घर पर नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रण देने जैसा है।

gold ai

(Picture Credit- AI Generated)

सोने का खोना इस बात का है संकेत

सोने को देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा गया है, ऐसे में सोना खोना मां लक्ष्मी के अप्रसन्न होने का संकेत माना जाता है, जिस कारण आर्थिक नुकसान भी संभव है। साथ ही यह बृहस्पति के कमजोर होने का भी संकेत माना जाता है। वहीं अगर सोने की अंगूठी खोती है, तो यह स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में समस्याओं का संकेत माना जाता है। अगर आपके नाक या कान के सोने का कोई गहना खोया है, तो यह भी एक शुभ संकेत नहीं माना जाता। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरुरत है।

वहीं सोने का चोरी हो जाना भी अपने आप में एक अशुभ संकेत है। शकुन शास्त्र में माना गया है कि यह देव गुरु बृहस्पति के रुष्ट होने का संकेत हो सकता है। इससे आपको शादीशुदा जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

करें ये उपाय

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, यदि कोई सोने की कोई वस्तु आपसे या आपके परिवार में किसी से खो जाती है, तो ऐसे में दोष से बचने के लिए आप अपनी क्षमता के अनुसार, सोने का दान करना चाहिए। आप किसी गरीब या जरुरतमंद व्यक्ति को सोने का एक छोटा-सा टुकड़ा या तार दान कर सकते हैं। वहीं अगर आपको सोना मिलता है, तो इसे बेचकर आप किसी गरीब को सहायता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्यों रात के सन्नाटे में रोते हैं कुत्ते और बिल्लियां? शकुन शास्त्र का सच यहां जानें

यह भी पढ़ें- बृहस्पतिवार को नमक से करें परहेज, अपनाएं ये 5 तरीके, गुरु दोष से मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।