'गणपति बप्पा मोरया!'...गणेश चतुर्थी पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत संदेश और त्योहार को बनाएं खास
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अगर आप भी अपने प्रियजनों को भेजने के लिए खूबसूरत शुभकामना संदेश ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां ये आईडिया ले सकते हैं।

गणेश चतुर्थी पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश, त्योहार को बनाएं यादगार
HighLights
गणेश चतुर्थी पर अपनों को भेजें खूबसूरत शुभकामना संदेश।
बप्पा के आगमन से जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो।
इन संदेशों से रिश्तों में प्रेम और खुशियां बढ़ाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी के पर्व को सनातन धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन लोग घरों में गणपति की स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं और पूरे 10 दिनों तक पूजन करने के बाद बप्पा की विदाई की जाती है।
यह केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों में प्रेम बढ़ाने का भी शुभ अवसर माना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें गणेश चतुर्थी की बधाई देते हैं।
अगर आप भी इस पर्व के दिन अपनों को कुछ खास अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ खूबसूरत बधाई बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर इस पर्व का पूरा आनंद ले सकते हैं।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी (Ganesh Chaturthi Ki Hardik Shubhkamnaye in Hindi)
बप्पा के आगमन से खुशियों की आए बहार ।
घर-आंगन सुख-समृद्धि से भर जाए।
हर चेहरे पर बनी रहे मुस्कान ।
गणपति बप्पा मोरया!
गणपति बप्पा आपके जीवन से हर विघ्न दूर करें,
सुख-समृद्धि से आपका घर हमेशा भरा रहे,
हर मनोकामना पूरी हो और खुशियों का वरदान मिले,
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

जिस घर में गणपति विराजें, खुशियों से भर जाता है,
इस साल बप्पा आपके जीवन में सुख-शांति लेकर आएं,
दूर हो हर परेशानी और मिले सफलता,
विग्नहर्ता पूर्ण करें सब काज !
गणपति बप्पा मोरया!
बप्पा जीवन में नई उम्मीद और खुशियां लाएं,
सफलता के नए रास्ते आपको हमेशा नजर आएं,
आपके लिए गणेश चतुर्थी मंगलमय हो!
बप्पा के आने से हर घर में उत्साह आए,
हर दिल में उमंग और हर चेहरे पर मुस्कान आए,
गणपति की कृपा से जीवन बने खुशहाल,
हर घर में बप्पा की कृपा हो अपार !

विघ्नहर्ता गणेश आपकी समस्त बाधाएं हर लें,
जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का हो वास,
बप्पा के आशीर्वाद से हर मुश्किल हो आसान,
आपके लिए समृद्धि लाए गणेश चतुर्थी का त्योहार !
गणपति आपके हर संकट को हरें,
जीवन को सुख और शांति से भरें,
बप्पा कृपा परिवार पर बनाए रखें,
कर कष्ट को पल भर में दूर करें।
बप्पा की कृपा से पूरा हो हर सपना,
हर मुश्किल हो आसान और राह बने सरल,
जीवन में खुशियों का नया सवेरा आए,
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

गणपति बप्पा का मिले आशीर्वाद,
परिवार में सुख-शांति और बढ़े प्रेम अपार,
घर खुशियों और समृद्धि से भरा रहे
कुछ ऐसा हो गणेश चतुर्थी का त्योहार !
गणेश जी आपको बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद दें।
जीवन में धन, सफलता और सम्मान बढ़ता रहे।
हर काम में बप्पा की कृपा बनी रहे।
दूर हों बाधाएं और जीवन बने आसान।
विघ्नहर्ता के दरबार में जो भी आए,
उसकी झोली खुशियों से भर जाए,
हर संकट दूर हो और जीवन बने मंगलमय,
हर साल बप्पा पधारें आपके घर।

बप्पा की भक्ति में ऐसी शक्ति है,
जो मुश्किल राह को भी आसान बनाए,
गणेश जी हर कदम पर आपका साथ दें।
मेरी यही कामना है विघ्नहर्ता से!
गणेश जी की कृपा आपके घर पर सदा बनी रहे,
धन-धान्य और सुख-समृद्धि की कभी न कमी रहे,
परिवार में प्रेम और खुशियां आएं बारंबार
गणपति बप्पा दें आशीर्वाद अपार !
मंगलमूर्ति गणेश आपके जीवन में मंगल करें,
हर नए काम में सफलता मिले
सभी बाधाओं को पल भर में दूर करें
शुभ रहे आपके लिए गणेश चतुर्थी !

हर घर में गूंजे गणपति बप्पा मोरया,
हर दिल में भरे उमंग और चेहरे पर हो मुस्कान,
बप्पा का आशीर्वाद हमेशा रहे साथ,
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
बप्पा का आशीर्वाद मिले और हर इच्छा पूरी हो।
जीवन में सफलता का नया अध्याय शुरू हो।
हर परेशानी दूर हो और खुशियां दस्तक दें।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची।
नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची॥
बप्पा की आरती की गूंज आपके घर-आंगन में फैले
सुखों का मिले आशीर्वाद और दुखों का हो विनाश !
आप भी अपनों को गणेश चतुर्थी के दिन ये शुभकामनाएं भेज सकते हैं और खुशियां अपनों के साथ बांट सकते हैं।
(All Picture Credit- AI-Generated image)
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी संग तीज का संयोग: क्यों नहीं देखते चौथ का चांद? ज्योतिषाचार्य ने बताया आगरा का अभिजीत मुहूर्त
यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर किन राशियों पर मेहरबान होंगे गजानन? ज्योतिषाचार्य से जानिए अपनी राशि का हाल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
