विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश उत्सव में पाना चाहते हैं गुड न्यूज, तो बप्पा को चढ़ाएं 1 चीज, दूर होंगी जीवन की सभी बाधाए

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:56 PM (IST)

गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए। दूर्वा, मोदक, लाल सिंदूर और ...और पढ़ें

गणेश जी को क्या अर्पित करें? (Picture Credit: AI Generated)

गणेश जी को क्या अर्पित करें? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2026) का दिन गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों में गणपति बप्पा को विराजमान करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा की साधना करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि में अपार वृद्धि होती है। इस उत्सव में गणेश जी की पूजा करते समय विशेष चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे प्रभु प्रसन्न होकर भक्त के जीवन के सभी कष्टों को दूर करते हैं और सभी मुरादें पूरी होती हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि गणेश उत्सव के दौरान गणपति को कौन-सी चीजें चढ़ानी चाहिए।

बप्पा को क्या अर्पित करें

दूर्वा- गणेश उत्सव में रोजाना भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। साथ ही प्रभु को 21 दूर्वा की गांठें बनाकर अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दूर्वा चढ़ाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और भक्त को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही काम में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

मोदक- गणेश जी की भोग थाली में मोदक शामिल न करने से भोग अधूरा माना जाता है। गणपति बप्पा को मोदक अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए गणेश उत्सव के दौरान गणेश जी को मोदक का भोग जरूर लगाएं।

लाल सिंदूर- धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश जी को लाल सिंदूर जरूर अर्पित करना चाहिए। लाल रंग और सिंदूर को सुख, सौभाग्य और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे अर्पित करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

लाल गुड़हल का फूल- गणेश जी को लाल गुड़हल का फूल भी अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस फूल को अर्पित करने से व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होते हैं।

भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

भगवान गणेश जी को भूलकर भी तुलसी के पत्ते, खंडित चावल, सूखे या बासी फूल और काले या नीले वस्त्र नहीं चढ़ाने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों को चढ़ाने से व्यक्ति को जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं और भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026: बप्पा को जल्द करना है प्रसन्न? जरूर करें इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का जप

यह भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026: सुबह नहीं कर पाए गणपति स्थापना? न हों परेशान, पढ़ें पूजा के अन्य शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है