Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi Bhog: भगवान गणेश के भोग में शामिल करें प्रिय भोग, जल्द मिलेगा मनचाहा कार्यक्षेत्र

    पंचाग के अनुसार भाद्रपद माह में गणेश चतुर्थी का पर्व आज आज यानी 07 सितंबर को बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं। अगर आप भी जीवन के दुख और संकट को दूर करना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी पर प्रभु को प्रिय भोग (Ganesh Chaturthi Bhog) जरूर अर्पित करें।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 07 Sep 2024 09:18 AM (IST)
    Hero Image
    Lord Ganesh Bhog: इन भोग के बिना अधूरी है पूजा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी के त्योहार का विशेष महत्व है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) तिथि गणपति बप्पा को समर्पित है। इस खास अवसर पर लोग भगवान गणेश को घर में विराजमान करते हैं और उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना (Ganpati Puja Vidhi 2024) करते हैं। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं भगवान गणेश (Lord Ganesh Bhog) को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन चीजों का लगाएं भोग

    • भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू (Ganesh Chaturthi 2024 Bhog) प्रिय है। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी पर प्रभु को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। माना जाता है कि मोतीचूर के लड्डू अर्पित करने से गणपति बप्पा प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • गणेश जी को खीर का भोग लगा सकते हैं। इससे साधक को धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद माह में क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? वजह है बेहद खास

    • गणेश चतुर्थी की पूजा (Ganesh Chaturthi Puja Vidhi) थाली में मोदक और मिठाई शामिल करनी चाहिए। इन चीजों को भोग में शमिल करने से बप्पा प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
    • इसके अलावा श्रीखंड, छप्पन भोग, शुद्ध घी और गुड़ समेत आदि चीजों का भोग जरूर लगाएं।
    • हिंदू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्यों में नारियल का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बप्पा को नारियल का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे साधक को पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है और मनचाहा कार्यक्षेत्र प्राप्त होता है।

    भगवान गणेश को भोग लगाते समय निम्न मंत्र (Lord Ganesh Bhog Mantra) का जप जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि मंत्र जप के बिना प्रभु भोग को स्वीकार नहीं करते हैं।

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र के द्वारा भगवान को भोग लगाते समय प्रार्थना करें कि गणपति बप्पा हमारा भोग स्वीकार करें और हम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।