माथे से बिंदी का गिरना सच में खतरे की घंटी या सिर्फ एक भ्रम? ज्योतिषी ने बताया इसके पीछे का पूरा रहस्य
विवाहित महिलाओं के माथे से बिंदी गिरने को लेकर प्रचलित अशुभ मान्यताओं पर यह लेख प्रकाश डालता है। ज्योतिषी पूजा ...और पढ़ें

माथे से बिंदी गिरने का क्या है अर्थ? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का बेहद खास महत्व बताया गया है। इन्हीं में बिंदी भी शामिल है। यह न केवल महिला की सुंदरता में चार चांद लगाती है, बल्कि इसे अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन की खुशहाली का प्रतीक भी माना जाता है।
शास्त्रों और शकुन शास्त्र के अनुसार, सोलह शृंगार से जुड़ी कई बातों को भविष्य की घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। अक्सर विवाहित महिलाओं के मन में सवाल आता है कि अगर माथे पर लगी बिंदी अचानक अपने आप नीचे गिर जाए, तो इसका क्या अर्थ होता है? क्या इसे अशुभ माना जाता है?
लोक मान्यता के अनुसार, माथे पर लगी बिंदी का गिरना अशुभ माना जाता है। यह घटना वाद-विवाद या किसी परेशानी की ओर इशारा कर सकती है। आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा से विस्तार से जानते हैं कि इसके पीछे क्या धार्मिक और वैज्ञानिक कारण हैं।
एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा बताती हैं कि माथे पर लगी बिंदी का अचानक गिर जाना एक सामान्य बात है। इसे पति के लिए अशुभ मानने का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
व्यावहारिक दृष्टिकोण और भ्रांतियों से बचाव
प्राकृतिक कारण: कई बार पसीने या त्वचा पर नमी के कारण बिंदी अपनी जगह से खिसक कर गिर जाती है।
घबराहट से बचें: ऐसी सामान्य स्थिति में बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसे किसी भी प्रकार से पति की लंबी उम्र या स्वास्थ्य से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
पारस्परिक प्रेम सर्वोपरि: किसी भी प्रकार की शुभ-अशुभ मान्यता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण पति-पत्नी के बीच का आपसी प्रेम, आदर और विश्वास होता है।
हिंदू धर्म में सोलह शृंगार विवाहित महिलाओं के अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि का प्रतीक है, जिसमें माथे की बिंदी का स्थान सबसे प्रमुख है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दोनों भौंहों के बीच बिंदी लगाने का स्थान 'आज्ञा चक्र' (तीसरी आंख) होता है, जिसे ऊर्जा और एकाग्रता का केंद्र माना जाता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ सजने-संवरने के लिए नहीं! पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ा है 16 श्रृंगार, करवाचौथ पर क्यों है जरूरी?
यह भी पढ़ें- शादी से पहले कन्याओं की महावर से क्यों नहीं जोड़ी जाती एड़ियां? जानिए रोचक वजह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।