यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eid ul Fitr 2024: ईद-उल-फितर के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें
ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही पावन पर्व है। रमजान के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते ...और पढ़ें

HighLights
- मुस्लिम समुदाय ईद-उल-फितर मुख्य त्योहार है।
- रमजान के महीने में लोग रोजा रखते हैं।
- ईद-उल-फितर के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Eid ul Fitr 2024: मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में लोग अपनी श्रद्धा अनुसार रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। जिसके 29 या 30 दिन बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस खास अवसर पर लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने प्रियजनों से गले मिलकर पर्व की बधाई देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि ईद-उल-फितर के दिन क्या करें और क्या न करें?
(1).jpg)
यह भी पढ़ें: Eid ul Fitr 2024: ईद-उल-फितर की तैयारियां शुरू, जानिए भारत में कब होगा ईद के चांद का दीदार
कब है ईद-उल-फितर 2024
भारत में रमजान के 29वें दिन चांद का दीदार नहीं हुआ है। इस वजह से भारत में 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
ईद-उल-फितर के दिन क्या करें?
ईद के दिन नमाज में शामिल होना चाहिए। नमाज के दौरान अल्लाह से इबादत कबूल करने की दुआ मांगें। इसके अलावा अगर संभव हो तो नए वस्त्र धारण करें। ईद-उल-फितर की एक-दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं दें। इसके बाद मीठी सेवइयां और स्वादिष्ट भोजन का सेवन करें। लोगों को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जरूरतमंद लोगों को देना चाहिए।
ईद-उल-फितर के दिन क्या न करें?
ईद-उल-फितर के अवसर पर किसी भी तरह का नशा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा महिलाओं और बड़े बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। किसी के प्रति मन में गलत न सोचें।
ईद-उल-फितर का महत्व
ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें महीने भर रोजा रखने की ताकत दी। इस दिन सुबह लोग नमाज पढ़ते हैं और इसके बाद ईद के पर्व की शुरुआत होती है। ईद पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हैं। साथ ही उपहारों का भी आदान-प्रदान होता है। इस दिन विशेषकर मीठी सेवइयां बनती है।
यह भी पढ़ें: Eid-Ul-Fitr 2024: इस तरह से मनाया जाता है ईद-उल-फितर, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।
