विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid-Ul-Fitr 2024: पटना में ईद को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, 402 स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी

Published: Tue, 09 Apr 2024 07:10 PM (IST)

ईद उल फितर के मौके पर पटना में शांति व्यवस्था एवं सद्भावपूर्ण माहौल को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां ...और पढ़ें

पटना में ईद को लेकर प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी (फाइल फोटो)
पटना में ईद को लेकर प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी
  2. संवेदनशील स्थानों पर बरती जाएगी विशेष चौकसी

जागरण संवाददाता, पटना। Patna Administration Eid-Ul-Fitr Preparation: ईद उल फितर के अवसर पर जिला में शांति व्यवस्था एवं सद्भावपूर्ण माहौल के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

डीएम और एसएसपी ने दिए ये निर्देश

डीएम शीर्षत कपिल अशोक एवं एसएसपी राजीव मिश्रा ने अधिकारियों को संयुक्त जिलादेश का अक्षरश: अनुपालन करने को कहा है। आदर्श आचार संहिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिकारीद्वय ने अपील की है कि यह शांति एवं सौहार्द्र का पर्व है।

इससे भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है। हम सभी इसे मिलजुलकर मनाएंगे। चांद दिखने के अनुसार 10 या 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। डीएम-एसएसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

पटना सिटी अनुमंडल में 133 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

डीएम-एसएसपी ने बताया कि विधि-व्यवस्था के लिए 402 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इनके साथ सशस्त्र तथा लाठी बल को भी लगाया गया है। सदर अनुमंडल में 60, पटना सिटी अनुमंडल में 133, दानापुर अनुमंडल में 69, बाढ़ अनुमंडल में 61, मसौढ़ी अनुमंडल में 39 पालीगंज अनुमंडल में 40 स्थानों पर इनको मुस्तैद किया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष 0612- 2219810 / 0612- 2219234, आपात नंबर सेवा 112 एवं आवश्यकतानुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष से भी डायल-100, दूरभाष संख्या 9470001389 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पाली में 27 सुरक्षित दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। गांधी मैदान स्थित नमाज स्थल पर पांच सुरक्षित दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है।

सात गेट से गांधी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे नमाजी

गांधी मैदान में नमाजियों को गेट संख्या चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ एवं 10 से प्रवेश मिलेगा। वाहन से आने वाले नमाजियों के वाहनों का प्रवेश गेट नंबर पांच, सात एवं 10 से होगा। इनके वाहनों की पार्किंग गेट संख्या पांच से 10 के बीच बैरिकेडिंग कर की जाएगी।

मुख्य प्रवेश द्वार पर रहेंगी ये सुविधाएं

मुख्य प्रवेश द्वार के समीप एक-एक तथा जिला नियंत्रण कक्ष में एक एंबुलेंस डॉक्टर व आवश्यक संसाधनों के साथ उपलब्ध रहेगी। सिविल सर्जन को अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी मेडिकल टीम तथा एंबुलेंस तैनात रखने का निर्देश दिया गया है।

आकस्मिक स्थिति के लिए आईजीआईएमएस, आईजीआईसी, पीएमसीएच, एनएमसीएच, एम्स एवं गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, पटना सिटी को अलर्ट रहने को कहा गया है। पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

Bhagalpur Smart City: नए भागलपुर का जल्द दिखेगा 'नया लुक', अंतिम चरण में काम; चमकेगी लोगों की किस्मत!

Ek Nal Jal Yojana: इन गांव में 4 साल पहले शुरू हुई थी 'एक नल जल योजना', 80 फीसदी लोगों को अब तक नहीं मिला पानी