यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024: इन संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें इस पर्व की मुबारकबाद, बरसेगी की अल्लाह की रहमत
ईद-मिलाद-उन-नबी इस्लामिक धर्म के लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण पर्व है। इस त्योहार को ईद-ए-मिलाद के नाम से जाना जाता ...और पढ़ें

HighLights
- हर साल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जाता है।
- इस दिन लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं
- यह दिन पैगम्बर मुहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए ईद-मिलाद-उन-नबी एक प्रमुख त्योहार है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024) को पैगम्बर मुहम्मद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने यानी रबी-अल-अव्वल के12वें दिन मनाया जाता है। यह दिन पैगम्बर मुहम्मद के द्वारा दी शिक्षाओं को याद दिलाता है। इस वर्ष यह पर्व देशभर में 15 सितंबर की शाम से लेकर 16 सितंबर की शाम तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को ईद-मिलाद-उन-नबी (Eid e milad wishes) की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ईद-मिलाद-उन-नबी के शुभकामना संदेश, जिनके जरिए आप इस पर्व की मुबारकबाद दे सकते हैं।
.jpg)
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी बधाई संदेश (Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024 Wishes)
वो चांद का चमकना
वो मस्जिदों का सवरना
वो मुसलमानों की धूम।।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक
मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है !
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी !
अगर हम करेंगे सच्चा काम
अल्लाह रखेंगे ऊंचा हमारा नाम
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद !
(1).jpg)
यह भी पढ़ें: Eid Milad Un Nabi 2024: कब मनाई जाएगी ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, यहां जानिए सही तारीख
इस पावन दिन पर,
पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाएं आपके जीवन में रोशनी फैलाएं
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद !
मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है
मदीने पहुंच कर जमीन को जो देखा
यह जन्नत का जैसे पता लग रही है
आपको ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक
हर दिल में हो पैगंबर की याद,
हर जिंदगी में हो उनकी रहमत की बरसात।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक
दिए जलते और जगमगाते रहे
हम आपको इसी तरह याद आते रहे
जब तक जिंदगी है ये दुआ हैं हमारी
आप चाँद की तरह जगमगाते रहें
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक
कोई तुम्हारी फिक्र करे तो बताना।
ईद मुबारक तो हर कोई कह देगा,
कोई हमारे अंदाज़ में कहे तो बताना।
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक
पैगंबर मुहम्मद साहब की रहमत से
आपकी जिंदगी में खुशियों का नूर आए
आपको और आपके परिवार को ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक
पैगंबर साहब की शिक्षाएं हमेशा हमें इंसानियत की राह पर चलना सिखाएं
जश्न-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक!
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: क्यों किया जाता है पिंडदान और क्या है पितरों का तर्पण करने का धार्मिक महत्व ?
