विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दशहरा 2026: रावण दहन से पहले घर ले आएं ये शुभ चीजें, लेकिन भूलकर भी न खरीदें ये 4 सामान!

Published: Tue, 20 Oct 2026 11:49 AM (IST)

विजयदशमी (दशहरा) 2026 पर घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए किन चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है और किनसे बचना चाहिए।

दशहरा पर क्या खरीदें और क्या नहीं? (Picture Credits- AI Images)

दशहरा पर क्या खरीदें और क्या नहीं? (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. दशहरा पर सोना, चांदी, तांबे के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

  2. घर में नया झाड़ू और शमी का पौधा लाना लाभकारी होता है।

  3. काले रंग की वस्तुएं, मांस-मदिरा और नुकीली चीजें खरीदना अशुभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 20 अक्टूबर 2026 यानी कि आज देशभर में विजयदशमी या दशहरा (Dussehra 2026) का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के हिसाब से हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी या दशहरा का उत्सव मनाया जाता है।

इसके अलावा विजयदशमी के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन भी हो जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से यह पर्व बेहद खास तो है ही इसके अलावा दशहरा के अवसर पर घर में कुछ खास तरह की चीजें लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दशहरा पर क्या खरीदें?

धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से इस दिन कुछ खास तरह की चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसमें सोने-चांदी के सिक्के से लेकर आभूषण तक शामिल है। जिन लोगों के लिए सोना-चांदी खरीदना काफी महंगा साबित हो सकता है, वे लोग तांबे और पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

इसके साथ ही दशहरा पर घर में नया झाड़ू लाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष सिद्धांतों में झाड़ू को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है। इसके अलावा इस दिन घर में शमी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। घर में बच्चे हैं, तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर नई किताबें, पेन-कॉपी और परिवार के बड़े-बुजुर्गों के लिए नए कपड़े खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

दशहरा पर क्या खरीदना अशुभ?

काले रंग के कपड़े
दशहरा के मौके पर काले रंग की कोई भी वस्तु घर में नहीं लानी चाहिए। यह रंग राहु-केतु से जुड़ा माना जाता है, जो घर में उदासी, नकारात्मक और भ्रम की स्थिति पैदा करता है।

काले रंग के जूते और चप्पल
इस खास मौके पर घर में भूलकर भी काले रंग के जूते-चप्पल या चमड़े से जुड़ी कोई भी वस्तु नहीं खरदीनी चाहिए।

मांस-मदिरा और तामसिक वस्तुएं
दशहरा के मौके पर सात्विक और पवित्रता का ध्यान रखना चाहिए। कई लोग नवरात्र खत्म होते ही घर में नॉनवेज या शराब का सेवन करना शुरू कर देते हैं, जो कि धार्मिक नजरिए से बेहद अशुभ माना जाता है।

नुकीली और कबाड़ की चीजें
दशहरा के मौके पर शस्त्र पूजन का विधान है, तो इस दिन किसी भी तरह की कबाड़ को बेचने या लोहे के सामान को खरीदने से बचने चाहिए।

यह भी पढ़ें- एग्जाम से लेकर जॉब में चाहिए सफलता? इस विजयादशमी आजमाएं सरसों के दाने और सिंघाड़े के आटे का यह असरदार उपाय

यह भी पढ़ें- Dussehra 2026: रावण दहन का समय और शस्त्र पूजन का महामुहूर्त, एक क्लिक में पढ़ें पूजा विधि समेत पूर्ण जानकारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।