विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra 2024: इन संदेशों के जरिए भेजें अपनों को दशहरे की शुभकामनाएं, और भी खास बन जाएगा त्योहार

Published: Sat, 12 Oct 2024 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2024 08:32 AM (IST)

सनातन धर्म में दशहरा को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन रावण दहन के साथ-साथ लोग ...और पढ़ें

Dussehra 2024 wishes in hindi इन खास संदेशों के जरिए भेजें अपनों को दशहरे की शुभकामनाएं।
Dussehra 2024 wishes in hindi इन खास संदेशों के जरिए भेजें अपनों को दशहरे की शुभकामनाएं।

HighLights

  1. नवरात्र के अगले दिन मनाया जाता है दशहरे का पर्व।
  2. भगवान श्रीराम ने रावण पर प्राप्त की थी विजय।
  3. शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंंदू धर्म में सदियों से दशहरे के पर्व को बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में पंचांग के अनुसार इस बार यह त्योहार शनिवार, 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन को विजयदशमी के रूप में भी मनाया जाता है, क्योंकि इस तिथि पर मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं, साथ ही रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है।

रावण दहन इस बात का भी संकेत है कि कोई व्यक्ति कितना भी बलशाली क्यों न हो, अगर वह अधर्म का साथ देता है, तो उसकी अंत में हार ही होती है। ऐसे में आप इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों, मित्रों व सगे संबंधियों को ये शुभकामना संदेश भेजकर उनके लिए इस पर्व को और भी खास बना सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं दशहरे के शुभकामना संदेश।

दशहरे की शुभकामना (Dussehra 2024 Wishes in Hindi)

रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,

प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!


अपने भीतर के रावण को

जो खुद आग लगाएगा

सच मानिए सही मायने में

वही दशहरा मनाएगा.

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!


अधर्म पर धर्म की विजय

असत्य पर सत्य की विजय

बुराई पर अच्छाई की विजय

पाप पर पुण्य की विजय

दशहरे की शुभकामनाएं!

बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो

राम बसे आपके मन में

रावण कभी न आपके आसपास हो.

दशहरे की ढेरों बधाई!

यह भी पढ़ें - कहीं डांडिया रास, तो कहीं सिंदूर खेला, भारत के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिलते हैं दशहरा के कई रंग

बुराई का हो विनाश

दशहरा लाए खुशियों की आस

संकटों और दुखों का हो नाश

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!


दहन पुतलो का ही नहीं,

बुरे विचारो का भी करना होगा।

श्री राम का करके स्मरण,

हर रावण से लड़ना होगा।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें - Dussehra 2024: कहीं दामाद, तो कहीं पूर्वज मान भारत के इन मंदिरों में होती है दशानन रावण की पूजा

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,

हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।


कभी न आए कोई झमेला

सदा सुखी रहे आपका बसेरा

मुबारक हो आपको दशहरा।

दशहरा 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।


हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम,

अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश,

दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


फूल खिले खुशी आप के कदम चूमे,

कभी ना हो दुखों का सामना,

धन ही धन आए आप के अंगना,

यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।

आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं