Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Dussehra 2024 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 12 Oct 2024 08:33 AM (IST)

    असत्य पर सत्य की जीत का विजय पर्व दशहरा (Happy Dussehra 2024 Wishes) हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा-साधना की जाती है। धार्मिक मत है कि दशहरा के दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक के सभी बिगड़े काम संवर जाते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

    Hero Image
    Dussehra 2024 Wishes: अपनों को भेजें दशहरे की शुभकामनाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर विजयादशमी और दशहरा (Happy Dussehra 2024 Wishes) मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम और जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा की जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्रीराम ने दशानन रावण को युद्ध में परास्त किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस उपलक्ष्य पर हर वर्ष शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। दशहरा के दिन कई जगहों पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाता है। इसके साथ ही रावण दहन भी किया जाता है। इसमें रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग सोशल मीडिया और फोन के जरिए अपने चाहने वाले एवं दोस्तों को दशहरा की शुभकामना देते हैं। आप भी इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों एवं दोस्तों को दशहरा एवं विजयादशमी की हार्दिक एवं शुभकामना दे सकते हैं।

    1. निर्बल के बल राम हैं, निर्धन के धन राम हैं,

    संतन की संवारे सभी बिगड़े काम

    दशहरा की आपको हार्दिक शुभकामना।

    Happy Dussehra 2024

    2. जैसे श्रीराम ने जीत ली थी लंका,

    वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया,

    इस दशहरे मिल जाएं आप को

    जरूर मिलें ढ़ेर सारी खुशियां

    Happy Dussehra 2024

    3. चांद की चाँदनी, शरद की बहार

    फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार

    मुबारक हो आपको दशहरा का त्योहार।

    Happy Dussehra 2024


    4. आपके जीवन में हो खुशियों का बसेरा

    तहे दिल से कह रहा हूं हैप्पी दशहरा

    Happy Dussehra 2024

    5. कभी न पड़े आप पर दुख का साया,

    प्रभु राम की कृपा की बनी रहे छाया,

    हर दिन धन से भरा रहे आपका अंगना

    विजयादशमी की आपको अनंत शुभकामना।

    Happy Dussehra 2024

    6. राक्षस पे पुण्य की जीत,

    राम की सीता से असीमित प्रीत,

    ये तो एक कारण भर ही था,

    हो विजय सत्य की सदैव यही है रीत

    Happy Dussehra 2024

    8. बुराई का होता है विनाश,

    दशहरा लाता है उम्मीद की आस,

    रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

    विजयदशमी की हार्दिक शुभकामना।

    Happy Dussehra 2024

    9. इस दशहरा प्रण लेना होगा,

    रावण नहीं, हमें राम बनना होगा,

    बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,

    धरती पर फिर से त्रेता युग लाना होगा।

    Happy Dussehra 2024

    10. रावण के बुरे गुणों को छोड़,

    आओ अच्छाई की ओर बढ़ें,

    विजयदशमी के पावन पल में,

    भलाई के आदर्शों पर चलें

    Happy Dussehra 2024

    यह भी पढ़ें: यहां जलाया नहीं बल्कि पूजा जाता है रावण, खुद को भाग्यशाली मानते हैं गांव के लोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।