विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Astrology: सपने में गंगा, गीता और गौ देखने का मतलब होता है बेहद खास, समझ लें जल्द बदलेगी किस्मत

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 09 Apr 2024 07:04 PM (IST)

Dream Astrology अच्छे सपने देखकर लोग प्रसन्न होते हैं। वहीं बुरे सपने देखकर लोग डर जाते हैं। उनके मन में ...और पढ़ें

Dream Astrology: सपने में गंगा, गीता और गौ देखने का मतलब होता है बेहद खास, समझ लें जल्द बदलेगी किस्मत
Dream Astrology: सपने में गंगा, गीता और गौ देखने का मतलब होता है बेहद खास, समझ लें जल्द बदलेगी किस्मत

HighLights

  1. गंगा और गीता की तरह सपने में गौ माता को देखना भी शुभ होता है।
  2. सपने में गीता देखने वाले पर मुरली मनोहर की विशेष कृपा बरसती है।
  3. गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dream Astrology: सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। ये सपने अच्छे और बुरे दोनों होते हैं। अच्छे सपने देखकर लोग प्रसन्न होते हैं। वहीं, बुरे सपने देखकर लोग डर जाते हैं। उनके मन में डर समा जाता है कि उनके साथ कुछ गलत होने वाला है। हालांकि, कई बुरे सपने जीवन में बदलाव के संकेत होते हैं। अत: बुरे सपने देखने पर बड़ों की अवश्य ही सलाह लें। इस बारे में स्वप्न शास्त्र के जानकारों का कहना है कि सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। इन सपनों से व्यक्ति के जीवन में विशेष बदलाव हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सपने में गंगा नदी, गौ माता या पवित्र ग्रंथ गीता देखने का क्या मतलब होता है ? अगर आप भी सपने में गंगा, गीता या गौ देखते हैं, तो ये शुभ संकेत होते हैं। आइए, इन सपनों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: हनुमान जी की पूजा करने से क्यों कम होता है साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव

गंगा माता

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में गंगा नदी देखना बेहद शुभ होता है। सपने में गंगा विरलय ही किसी व्यक्ति को दिखता है। सपने में गंगा नदी देखने वाले लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। वास्तविक जीवन में गंगा नदी के नाममात्र स्मरण से अनजाने में किए गए पाप मिट या कट जाते हैं। वहीं, गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी प्रकार सपने में गंगा नदी देखने का मतलब होता है कि आगामी और शेष जीवन आपका सुखमय रहने वाला है। वहीं, सपने में गंगा स्नान करना बेहद शुभ होता है।

गीता

सपने में पवित्र ग्रंथ गीता देखना भी बेहद शुभ होता है। जानकारों की मानें तो सपने में गीता विरलय ही किसी व्यक्ति को दिखता है। सपने में गीता पढ़ने, छूने या देखने वाले पर मुरली मनोहर की विशेष कृपा बरसती है। व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो जीवन का उद्देश्य सार्थक हो जाता है। ऐसे लोगों को मृत्यु उपरांत मोक्ष की अवश्य ही प्राप्ति होती है।

गौ माता

स्वप्न जानकारों की मानें तो गंगा और गीता की तरह सपने में गौ माता का देखना भी शुभ होता है। इस सपने का मतलब यह होता है कि जल्द आपकी किस्मत बदलने वाली है। घर में सुख, समृद्धि और ख़ुशी का आगमन होगा। गौ माता की कृपा से सकारात्मक शक्ति का संचार होगा।    

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '