Move to Jagran APP

Dream Astrology: सपने में इन रिश्तेदार को देखना होता है अशुभ, समझ लें जरूर कुछ गलत होगा

Dream Astrology स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में मामा को देखना शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि निकट भविष्य में आपको परिवारजनों से प्यार और स्नेह मिल सकता है। हालांकि सपने में मां के भाई को देखकर डरना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 30 Aug 2023 03:19 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2023 03:19 PM (IST)
Dream Astrology: सपने में इन रिश्तेदार को देखना होता है अशुभ, समझ लें जरूर कुछ गलत होगा

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपने भविष्य के संकेत होते हैं। इन सपनों का जीवन से गहरा नाता होता है। अच्छे सपने को देख लोग प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं, बुरे सपने को देख लोग डर जाते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो कई अच्छे सपने भी बुरे समय के संकेत होते हैं। इन सपनों को देखने के बाद ईश्वर से कुशल मंगल की कामना अवश्य करें। ये सपने किसी अनहोनी के संकेत होते हैं। अगर आप भी अपने सपने में इन रिश्तेदारों को देखते हैं, तो ये शुभ संकेत नहीं है। इन सपनों का मतलब है कि आपके साथ कुछ गलत होने वाला है। आइए, जानते हैं-

loksabha election banner

सपने

1. स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में मामा को देखना शुभ होता है। इस सपने का मतलब है कि निकट भविष्य में आपको परिवारजनों से प्यार और स्नेह मिल सकता है। हालांकि, सपने में मां के भाई को देखकर डरना शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आप मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं। आपको शांति और प्यार की जरूरत है।

अगर आप सपने में अपने मामा के साथ किसी शादी में जा रहे हैं, तो ये संकेत है कि आने वाले समय में आपको कोई अप्रिय खबर सुनने को मिल सकती है।

सपने में मामा के साथ किसी पार्टी में जाना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको किसी शोक सभा में जाना पड़ सकता है। ऐसे सपने बिल्कुल शुभ नहीं होते हैं।

2. सपने में पिताजी के भाई यानी चाचा को देखना भी शुभ नहीं होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आने वाले समय में आपके साथ कोई अनहोनी होने वाली है। किसी अप्रिय समाचार से आपका हृदय विदीर्ण भी हो सकता है। अतः सपने में पिताजी के भाई और माता जी के भाई (डरना और पार्टी में साथ जाना) को देखना बिल्कुल शुभ नहीं होता है। इन सपनों को देखने के बाद घर के बड़े वृद्ध से अवश्य सलाह लें।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.