Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: सपने में इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, समझ जाएं बदलने वाली है आपकी किस्मत

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 02:36 PM (IST)

    Dream Astrology अगर आप सपने में फूल देखते हैं तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

    Hero Image
    Dream Astrology: सपने में इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, समझें बदलने वाली है आपकी किस्मत

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। आसान शब्दों में कहें तो सपने आगामी जीवन के संकेत होते हैं। इनमें कुछ सपने अच्छे तो कुछ बुरे होते हैं। कई ऐसे सपने होते हैं, जो धन प्राप्ति के संकेत होते हैं। अगर आप भी सपने में इन चीजों को देखते हैं, तो संकेत है कि आप जल्द ही धनवान बनने वाले हैं। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में देवी-देवताओं का दिखना बेहद शुभ होता है। इसका मतलब है कि आपका कोई काम पूरा होने वाला है। साथ ही आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होने वाला है।

    -अगर आप सपने में तोते, मोर या हाथी देखते हैं, तो ये आपके लिए शुभ संकेत है। इन सपनों का मतलब होता है कि आपका समय जल्द सही होने वाला है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपकी मनोकामना जल्द पूरी होगी।

    -सपने में मंदिर या मंदिर से जुड़ी चीजों का दिखना भी शुभ होता है। अगर आप भी अपने सपने में मंदिर देखते हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द भगवान आपकी कोई विशेष मनोकामना पूरी करने वाले हैं।

    -अगर आप सपने में फूल देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब होता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है। रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। एक चीज का ध्यान रखें कि अपने सपने को किसी से शेयर न करें।

    - ज्योतिषियों की मानें तो सपने में धार्मिक स्थल का दिखना भी शुभ होता है। अगर आप सपने में तीर्थ यात्रा पर हैं या धार्मिक स्थल पर हैं, तो ये संकेत है कि ईश्वर आपसे प्रसन्न हैं और आपके मनोरथ जल्द सिद्ध होने वाले हैं।

    -स्वप्न शास्त्र की मानें तो बारिश में भीगना और और भीगते हुए घर आना शुभ होता है। इन सपनों का अर्थ होता है कि आपकी किस्मत जल्द बदलने वाली है।

    -कई लोग सपने में खाने-पीने की चीजें देखते हैं। अगर आप भी सपने में खुद को पान खाते देखते हैं, तो इस सपने का मतलब होता है कि आपको किसी काम में जल्द सिद्धि प्राप्त होगी।

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।