Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2025 Upay: नव वर्ष पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 31 Dec 2024 07:50 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो भगवान शिव (Lord Shiv Puja Vidhi) की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा मन के कारक चंद्र देव की कृपा साधक पर बरसती है। उनकी कृपा से सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।

    Hero Image
    New Year 2025 Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव की महिमा निराली है। अपने भक्तों पर भगवान शिव विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक के जीवन में मंगल ही मंगल होता है। साधक श्रद्धा भाव से देवों के देव महादेव की पूजा उपासना करते हैं। शास्त्रों में निहित है कि भगवान शिव महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। अतः हर विशेष शुभ अवसर पर भगवान शिव का विधिपूर्वक अभिषेक किया जाता है। धर्मिक मत है कि जलाभिषेक करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अगर आप भी नए साल पर भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो स्नान-ध्यान के बाद राशि अनुसार महादेव का अभिषेक करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक नए साल के पहले दिन गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक नव वर्ष की बेला (सुबह) में स्नान-ध्यान के बाद गाय के दूध से निर्मित शुद्ध घी से महादेव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक नए साल के पहले दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक नए साल के पहले दिन गंगाजल या सामान्य जल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक गंगाजल में पान और भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक नए साल के पहले दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक नए साल के पहले दिन गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक केसर मिश्रित दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक नए साल के पहले दिन गंगाजल में काले तिल मिलकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक महादेव को प्रसन्न करने के लिए नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक नए साल के पहले दिन गंगाजल या कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: भगवान गणेश के इन मंत्रों के साथ करें नए साल की शुरुआत, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।