Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Zodiac Signs: नए साल के पहले दिन से 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 31 Dec 2024 06:57 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। कमजोर चंद्रमा से मानसिक तनाव की समस्या होती है। ज्योतिष कुंडली में चंद्रमा मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

    Hero Image
    New Year 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, नए साल का पहला दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कई राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही कई राशि के जातक अपने परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। ज्योतिषियों की मानें तो मन के कारक चंद्र देव नव वर्ष के पहले दिन यानी 01 जनवरी को राशि परिवर्तन (Chandra Gochar 2025) करेंगे। चंद्र देव प्रातः काल में धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

    वृषभ राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कोई गिफ्ट मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। वृषभ राशि के जातक अपने परिवार के साथ देव दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो वृषभ राशि के जातकों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं, गुरु भी कर्क राशि में उच्च के होते हैं। नए साल के पहले दिन आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप पार्टनर के साथ अपने घर पर ही बेहतरीन पल बिताएंगे। पार्टनर से प्यार और उपहार मिलेगा। साझेदारी वाले कामों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि के जातक नए साल के पहले दिन भगवान शिव का अभिषेक करें।

    धनु राशि

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति देव हैं। वहीं, चंद्र देव की कृपा से नए साल के पहले दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। पड़ोसी लोगों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते नजर आएंगे। दान-पुण्य करने से खुशियों की प्राप्ति होगी। बिगड़े काम बनेंगे। मित्रों से धन लाभ हो सकता है।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा भी बरसेगी। चंद्र देव लग्न भाव में रहेंगे। नए साल के पहले दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्नचित रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। नए साल के शुभ अवसर पर अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा करें।

    मीन राशि

    चंद्र देव की विशेष कृपा मीन राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से आय में बढ़ोतरी होगी। इसकी संभावना है कि नए साल के पहले दिन धन लाभ हो सकता है। विशेष काम में सफलता मिल सकती है। बड़े भाई-बहन का प्यार मिल सकता है। साथ ही उनसे गिफ्ट भी मिल सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। नए साल के पहले दिन सफेद चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।