New Year 2025 Upay: नए साल के पहले दिन करें नमक से जुड़े ये उपाय, धन की समस्या हो जाएगी दूर
ज्योतिषियों की मानें तो नए साल के पहले दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान गणेश की पूजा (New Year 2025 Upay) करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साधक श्रद्धा भाव से बुधवार के दिन देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए साल को लेकर देश और दुनिया में उत्साह और उमंग की लहर है। लोग बेसब्री से साल 2025 का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए लोगों ने ढेर सारी तैयारी भी की है। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 में ऊर्जा के कारक मंगल देव का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। इससे लोगों में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार को भी नया आयाम मिलेगा।
शनिदेव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को शनि की बाधा से मुक्ति मिलेगी। वहीं, गुरु की कृपा से कई राशि के जातकों को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। ज्योतिष शास्त्र में नव वर्ष के पहले दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। वहीं, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप भी अपने जीवन में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन नमक से जुड़े ये उपाय (New Year 2025 Upay) जरूर करें। इन उपायों को करने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं-
यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
नमक के उपाय
- नव वर्ष के पहले दिन नमक की लेनदेन करने से बचें। नमक की लेनदेन करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। अतः भूलकर भी किसी को नमक न दें और न ही किसी से नमक उधार में लें। नमक के लेनदेन से शुक्र भी कमजोर होता है।
- अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो नववर्ष के पहले दिन सुबह उठने के बाद पानी में नमक मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
- अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन पानी में एक चुटकी नमक मिलाकर घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन पानी से भरे कटोरी में एक चुटकी नमक रख दें। अब बर्तन को भंडार कोण में रख दें। अगली सुबह नमक मिश्रित पानी का घर में छिड़काव करें।
यह भी पढ़ें: नए साल पर वास्तु के अनुसार अपनों को दें ये गिफ्ट, रिश्ते होंगे मजबूत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।