विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2024 Upay: दीवाली की रात करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से अन्न-धन्न से भरा रहेगा घर

Published: Wed, 30 Oct 2024 04:00 PM (IST)

इस वर्ष दीपावली का पर्व गुरुवार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। दीवाली (Diwali 2024 Date) को धन की ...और पढ़ें

Diwali 2024 Upay दीवाली की रात करें ये काम (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
Diwali 2024 Upay दीवाली की रात करें ये काम (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

HighLights

  1. कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है दीवाली का त्योहार।
  2. धनतेरस से मानी जाती है इस पर्व की शुरुआत।
  3. दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा से मिलता है लाभ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह की अमावस्या पर दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हिंदुओं के मुख्य त्योहारों में से एक है, जिसका उत्साह विदेशों में भी देखने को मिलता है। इस दिन पर विशेष रूप से लक्ष्मी जी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। ऐसे में आप दीवाली की रात को कुछ खास उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको धन लाभ मिल सकता है।

जरूर करें ये काम

दीपावली की रात सामान्य से थोड़ा बड़ा एक दीपक लेकर उसमें घी डालकर नौ बत्तियां जलाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी पूजा करें। इसी के साथ दीवाली की रात, लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ अपनी दुकान का भी पूजन करें। इसी के साथ अपने कमाई का साधन जैसे कम्प्यूटर आदि उपकरण का भी पूजन करें।

पूजा में शामिल करें ये चीजें

दीवाली की रात को विधिवत रूप से लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर देव का पूजन करें। इस दौरान पूजा में गोमती चक्र औप कुबेर यंत्र भी स्थापित करें। यदि आप स्फटिक का श्रीयंत्र लाते हैं, तो यह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसी के साथ आप पूजन में एकाक्षी नारियल, दक्षिणावर्त शंख आदि भी शामिल कर सकते हैं, जिससे पूजा का लाभ और भी अधिक मिलता है।

करें इन मंत्रों का जप

दीवाली की रात लक्ष्मी जी और कुबेर देवता की पूजा के बाद इन मंत्रों का जप आपको कम-से-कम 108 बार करना चाहिए। ऐसा करने से साधक को धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर देव की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है, जिससे धन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है।

ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय

धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा।

यह भी पढ़ें - Diwali 2024: दीवाली पर की गई इन गलतियों से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी, जानें क्या करें और क्या नहीं?

मिलेगा धन लाभ

दीपावली की रात को अशोक के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं और पूजन करें। अगले दिन उस पेड़ की जड़ लाकर अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से साधक के लिए धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। इसी के साथ आप धन की प्राप्ति के लिए दीवाली की रात पांच जोड़ी गोमती चक्र लेकर उन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर घर की चौखट पर बांध दें। ऐसा करने से साधक को धन लाभ मिलने लगता है।

यह भी पढ़ें - Dhanteras 2024: कब और कैसे हुई आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वन्तरि की उत्पत्ति?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।