Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2024: दिवाली की डेट को लेकर न हों कन्फयूज, जानें कब है धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज

    हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है। इस पर्व को भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली की डेट को लेकर लोग कन्फयूज हो रहे हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे धनतेरस दिवाली (Diwali 2024 Date) गोवर्धन पूजा और भाई दूज की सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 02 Oct 2024 01:12 PM (IST)
    Hero Image
    Diwali 2024: कार्तिक माह में पड़ती है दिवाली

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली (Diwali 2024) के शुभ अवसर पर देशभर में खास रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस त्योहार को भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण 14 साल का वनवास बिताने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनतेरस 2024 डेट

    पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, कब है दिवाली? यहां दूर होगी असमंजस की स्थिति

    दिवाली 2024 डेट

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में 01 नवंबर (Diwali 2024 Date) को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 16 मिनट तक है।

    गोवर्धन पूजा 2024 डेट

    गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में गोवर्धन पूजा का त्योहार 02 नवंबर (Kab Hai Govardhan Puja 2024) को मनाया जाएगा।

    भाई दूज 2024

    पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat) की शुरुआत 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 नवंबर को होगा। ऐसे में भाई दूज का त्योहार 03 नवंबर (Kab Hai Bhai Dooj 2024) को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Diwali 2024: काशी के ज्योतिषियों ने तिथियों को लेकर दूर किया संशय, 31 अक्टूबर को दीपावली मनाने का किया ऐलान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।