विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देव दीवाली पर 5 दीयों का नियम: 24 नवंबर की शाम मंदिर तो सब जाएंगे, पर घर की इस एक जगह पर दीया रखना मत भूलना

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:30 AM (IST)

देव दीवाली कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है, जिसमें दीपदान का विशेष महत्व है। यह देवताओं द्वारा त्रिपुरासुर पर विजय और काशी में दीये जलाने की परंपरा से जुड़ी है, जहां घर में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

देव दीवाली पर 5 दीये जलाने का महत्व

देव दीवाली पर 5 दीये जलाने का महत्व

HighLights

  1. देव दीवाली कार्तिक पूर्णिमा पर मनाई जाती है, दीपदान का महत्व।

  2. देवताओं ने त्रिपुरासुर को हराया, इस खुशी में जलाए दीये।

  3. काशी के 84 घाटों पर दीपदान की परंपरा बेहद खास।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के ठीक 15 दिन बाद देव देव दीवाली कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के अवसर पर मनाई जाती है। इस साल देव दीवाली 24 नवंबर 2026, मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। कहा जाता है कि देव दीवाली देवताओं के लिए होती हैं।

एक मान्यता यह भी है कि, इस दिन देवता धरती लोक पर उतरकर दीये जलाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन देवताओं ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस को हराया था और इसी खुशी में देवताओं ने काशी में दीये जलाए थे।

इस रात हर किसी को अपने घर में दीये जलाने चाहिए। ऐसा करने के पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व दोनों हैं।

देव दीवाली का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में दीपक को ज्ञान, रोशनी और शुभता का प्रतीक माना जाता है और देव दीवाली को देवताओं की दीवाली भी कहते हैं। इस खास मौके पर भगवान विश्वनाथ और मां गंगा की पूजा और आरती का खास महत्व है।

इस दिन लोग पवित्र नदियों में नहाकर भगवान विष्णु और शिवजी की विधिवत रूप से पूजा करने के बाद दीपदान की परंपरा निभाते हैं।

देव दीवाली पर दीपक जलाने का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर दीये जलाना या दीपदान करना अच्छाई, ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन हर किसी को अपने घर पर रात के समय कम से कम 5 दीये तो जलाने ही चाहिए।

इसके लिए सबसे पहले मुख्य द्वार के दोनों ओर सरसों के तेल का दीया प्रज्वलित करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर पर बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है।

इसके बाद दो घी का दीया तुलसी जी के पास और पूजा घर में जलाना चाहिए। माना जाता है कि इन दोनों जगहों पर दीया जलाने से घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है।

इसके बाद पांचवां दीया वहां रखना चाहिए, जहां घर में पानी रखते हैं। इसके अलावा घर के पास में पीपल के पेड़ हो तो वहां भी एक दीया जरूर जलाना चाहिए। इन सभी दीयों को सूरज ढलने के बाद शाम को जलाना चाहिए।

देव दीवाली पर काशी के 84 घाटों से जुड़ी मान्यता

माना जाता है कि, काशी के 84 घाट 84 लाख योनियों के प्रतीक हैं। ऐसे में गंगा किनारे करीब 7 किलोमीटर के दायरे में फैले काशी के ये घाट धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से बेहद खास माने जाते हैं। प्राचीन भारत में काशी का नाम आनंदवन था, बाद में इसका नाम काशी और फिर बनारस पड़ा।

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, वाराणसी का संबंध वरुणा और असि नदियों के बीच बसे क्षेत्र से बताया जाता है। इसके अलावा यहां बहने वाली गंगा उत्तरवाहिनी हैं। मतलब इस दिशा में गंगा की धारा उत्तर दिशा में बहती है।

काशी के उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर बसे काशी में देव दीवाली का उत्सव देवताओं के आगमन और उनके स्वागत का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि यहां के घाटों पर दीपदान की परंपरा बेहद ही श्रद्धा और अलौकिक तरीके से मनाई जाती है।

यह भी पढ़ें- आखिर देव दीवाली की रात क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीये? दीपदान का महत्व और सही तरीका यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें- देव दीवाली से गंगा स्नान तक: जानिए नवंबर 2026 में कब है कार्तिक पूर्णिमा और क्या है इसकी पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।