Chhoti Diwali 2026 Wishes: Facebook और WhatsApp पर लगाएं ये शानदार स्टेटस, हर कोई करेगा तारीफ
7 नवंबर 2026 को मनाई जा रही छोटी दीवाली के अवसर पर अपनों को भेजने के लिए शुभकामना संदेश, वॉट्सऐप ...और पढ़ें

छोटी दिवाली के मौके पर अपनों को दें शुभकामनाएं (Picture Credits- AI Images)
HighLights
छोटी दीवाली 2026 के लिए शुभकामना संदेश और स्टेटस।
नरक चतुर्दशी पर अपनों के साथ खुशियां बांटने का अवसर।
वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर साझा करने योग्य सामग्री।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धनतेरस खत्म होने के बाद आज यानी 7 नवंबर 2026, शनिवार को छोटी दीवाली मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दीवाली का पर्व रोशनी, अच्छाई, सुख-समृद्धि और अपनों के साथ खुशियां मानने का सबसे सुनहरा दिन माना जाता है। दीवाली से एक दिन पहले छोटी दीवाली मनाई जाती है, जिसे कुछ जगह पर 'नरक चतुर्दशी' के नाम से भी जाना जाता है।
दीवाली की रौनक उस समय तब और बढ़ जाती है, जब हम अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को प्यार भरे शुभकामनाएं भेजते हैं। नीचे छोटी दीवाली की खूबसूरत Wishes, WhatsApp Messages, Facebook और Instagram Stories दीए गए हैं, जिन्हें आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं।
छोटी दिवाली 2026 की शुभकामनाएं (Chhoti Diwali Wishes 2026)

दीपों की चमक से रौशन हर कोना हो,
दुखों का कहीं भी कोई ना रोना हो।
खुशियां आपके घर में झूम कर आएं,
छोटी दीवाली की आपको ढेरों शुभकामनाएं!
जगमगाते दीयों संग आंगन सज जाए,
हर अधूरी उम्मीद आज पूरी हो जाए।
सदा महकता रहे आपका आशियाना,
छोटी दीवाली का त्योहार मनाए पूरा घराना!
चेहरे पर मुस्कान और दिल में प्यार रहे,
जिंदगी में खुशियों की बहार रहे।
मिट जाए मन का हर एक अंधेरा,
छोटी दीवाली लाए एक नया सवेरा!

घर में सुख, शांति और तरक्की आए,
हर दिन आपके लिए नई सौगात लाए।
अपनों का साथ और प्यार सदा पाएँ,
छोटी दीवाली की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
छोटी दिवाली के खास मैसेज प्यारे दोस्तों के लिए
पटाखों का शोर हो और मिठाइयों की भरमार,
दोस्ती की मिठास से महके ये त्योहार।
बड़ी दिवाली की तैयारी कर लो मेरे यार,
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं हजार!
दीप जले, खुशियां खिलें, जिंदगी में सुकून भरपूर हो,
गम का साया भी मेरे यार, तुझसे कोसों दूर हो।
हैप्पी छोटी दिवाली, भाई!
छोटी दिवाली लाए तेरे जीवन में रोशनी अपार,
सफलता चूमे कदम और बढ़ता रहे प्यार।
हमेशा बना रहे हमारा ये दोस्ताना यार,
मुबारक हो तुझे रूप चौदस का त्योहार!
छोटी दिवाली पर WhatsApp और Facebook Status
दीपों की रोशनी से रोशन हो आपका संसार, मुबारक हो आपको छोटी दिवाली का त्योहार!
हर बुराई का नाश हो, हर घर में खुशियों का वास हो। शुभ छोटी दिवाली!
आपके जीवन से दूर हो हर अंधियारा, खुशियों से भर जाए आंगन सारा। Happy Chhoti Diwali!
यह भी पढ़ें- सिर्फ श्रीराम की वापसी नहीं, दीवाली के दिन घटी थीं ये 6 घटनाएं! इन कहानियों में छुपा है दीपोत्सव का रहस्य
यह भी पढ़ें- दीवाली पर किन घरों में होता है मां लक्ष्मी का वास? ये 5 आदतें तय करती हैं सुख-समृद्धि