विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025 Wishes: शिवाजी महाराज जी की जयंती पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश

Published: Wed, 19 Feb 2025 10:59 AM (IST)

छत्रपती शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025 Wishes) न केवल महाराष्ट्र के लिए बल्कि पूरे देश के लिए वीरता ...और पढ़ें

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025 Wishes अपनों को इस तरह दें शुभकामनाएं।
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025 Wishes अपनों को इस तरह दें शुभकामनाएं।

HighLights

  1. 19 फरवरी को मनाई जाती है छत्रपती शिवाजी महाराज जंयती।
  2. मराठा साम्राज्य के संस्थापक रहे हैं छत्रपती शिवाजी।
  3. भारतीय नौसेना का जनक के रूप में भी जाने जाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 19 फरवरी को महान योद्धा और मराठा सम्राट छत्रपती शिवाजी महाराज जी की जंयती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2025) मनाई जाती है। इस दिन पर खास तौर से उनके शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन को याद किया जाता है। ऐसे में आप अपनों को इन शुभकामना संदेश के जरिए इस दिन की बधाई दे सकते हैं।

शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti Wishes)

  • मुगलों के शासन को हिलाने वाला, हिंदवी स्वराज्य का निर्माता, गर्व है हमें शिवाजी महाराज की विरासत पर! जय भवानी, जय शिवाजी!
  • शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान की प्रतीक, हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को शत-शत नमन! जय शिवाजी!
  • वीरता, नीति और न्याय के अद्भुत संगम को नमन! आप सभी को शिवाजी महाराज जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • जिसने स्वराज्य का सपना देखा और उसे साकार भी किया, ऐसे वीर योद्धा को हमारा नमन! शिवाजी महाराज जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

(Picture Credit: Freepik)

यह भी पढ़ें - Tarot Card Reading: किस मूलांक के लिए खास रहेगा आज का दिन, जरूर मानें एंजल्स की सलाह

  • अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाले और स्वराज्य की मशाल जलाने वाले, हर हिंदुस्तानी के गौरव शिवाजी महाराज को शत-शत नमन!
  • जिनका शौर्य, नेतृत्व और प्रेरणादायक जीवन हमें प्रेरित करता है! ऐसे शिवाजी महाराज जी की जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित!
  • भारतीय इतिहास के सबसे वीर और कुशल योद्धाओं में से एक शिवाजी महाराज जी की जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
  • जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है! हमें गर्व है ऐसे वीर योद्धा पर। जय भवानी, जय शिवाजी!
  • हर मराठा गर्व के साथ लेता है, छत्रपति शिवाजी महाराज जी का नाम। चलों मिलकर करें उन्हें प्रणाम। शिवाजी महाराज को शत-शत नमन!

यह भी पढ़ें - Aaj ka Panchang 19 Feb 2025: बुधवार के दिन बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, पंचांग से जानें मुहूर्त

  • सशक्त मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले और रणनीतिक बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण शिवाजी महाराज जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • न जात-पात देखी, न धर्म देखा, बस स्वराज्य का सपना देखा! ऐसे वीर शिवाजी महाराज जी को नमन!
  • शेर की तरह जिए और शेर की तरह लड़े! जय छत्रपति शिवाजी महाराज!
  • मराठा साम्राज्य के गौरव को प्रणाम! छत्रपति शिवाजी महाराज की गाथा अमर रहे!
  • जिनकी तलवार ने दुश्मनों के दिल कांप उठते थे, जिनकी नीति ने हर दिल में स्वाभिमान जगा जाता था, ऐसे शिवाजी महाराज को हमारा कोटि-कोटि नमन!