विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tarot Card Reading: किस मूलांक के लिए खास रहेगा आज का दिन, जरूर मानें एंजल्स की सलाह

Published: Wed, 19 Feb 2025 10:14 AM (IST)

एंजल कॉलिंग टैरो कार्ड रीडिंग (Tarot Card Reading) अपने का एक हिस्सा है जिनमें एंजल्स आपको कुछ सलाह देते हैं ...और पढ़ें

Tarot Card Reading: आज के लिए एंजल्स की सलाह
Tarot Card Reading: आज के लिए एंजल्स की सलाह

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 19 तारीख है, अगर इन संख्याओं को आपस में जोड़ा जाए तो 10 प्राप्त होगा।अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक मूलांक माने गए हैं। ऐसे में आज का दिन मूलांक एक के लिए खास माना जा रहा है।जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। ऐसे में चलिए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ (Tarot Card Reading) पल्लवी एके शर्मा जी से जानते हैं कि आज के लिए एंजल्स की सलाह क्या कहती है।

एंजल्स आपको सलाह देते हैं कि -

अगर आज के दिन आप इन बातों का ख्याल रखते हैं, तो इससे आपको जीवन में काफी लाभ देखने को मिल सकता है।

  • अपने उन गुरुओं से जुड़ें जिन्होंने आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद की है और हर समय उनका मार्गदर्शन लें।
  • इस बात को समझें कि अंत ही नई शुरुआत लाता है।
  • नए सिरे से शुरुआत करें।
  • अपनी अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का उपयोग करके नए विचार और अवसर तलाशें।
  • समान विचारधारा वाले दोस्तों से जुड़ें।
  • ध्यान करें और खुद को अभिव्यक्त करें।
  • अपने पूर्वजों को याद करें, उनके नाम पर दान करें और उनसे क्षमा मांगें तथा आभार प्रकट करें।
  • सीमित संसाधनों के साथ सृजन करने की अपनी क्षमताओं की सराहना करें।

(Picture Credit: Freepik)

यह भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो सकती हैं धन की देवी

क्या नहीं करना चाहिए

आज के दिन एंजल्स आपको कुछ चीजों से बचने की भी सलाह देते हैं, जो इस प्रकार हैं -

  • किसी काम में टालमटोल करना बंद करें। 
  • मल्टीटास्किंग करने से बचें।

रोजाना करें इन मंत्रों का जप -

रोजाना अपने लिए कुछ समय निकालकर इन मंत्रों का जप जरूर करें। इस दौरान अपने मन में इस बात को दोहराएं कि मैं एक शक्तिशाली निर्माता हूं, और मैं अपनी पसंद का जीवन बना रहा हूं।

  • ओम नमः शिवाय
  • ओम गं गणपतये नमः
  • ओम बम भूदाये नमः
  • नमः शिवाय
  • ॐ हुं हनुमते नमः
  • श्रीम
  • हनुमान चालीसा।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)

यह भी पढ़ें - Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, जल्द मिलेगा रुका हुआ धन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है