विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दिन जरूर आजमाएं ये उपाय, परिवार में सुख-शांति का होगा आगमन

Published: Wed, 18 Sep 2024 10:34 AM (IST)

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 18 सितंबर (Chandra Grahan 2024 time) को सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर हुई है जिसका ...और पढ़ें

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के उपाय
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के उपाय

HighLights

  1. चंद्र ग्रह के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
  2. ऐसे में समय में पृथ्वी पर राहु और केतु का असर बढ़ जाता है।
  3. चंद्र ग्रह के दिन विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। इस अवधि के दौरान पृथ्वी पर राहु और केतु का अधिक असर बढ़ जाता है। वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर (Chandra Grahan 2024 Date) को है। चंद्र ग्रहण (Grahan Kab Lagega) के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है, जिसकी वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की समस्याओं को इन उपायों के द्वारा दूर किया जा सकता है।

चंद्र ग्रहण के उपाय

  • अगर आप मनचाहा करियर प्राप्त करना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण के दिन कौए को मीठे चावल खिलाएं। मान्यता है कि इस टोटके को करने से जातक के करियर में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: Bhadrapada Purnima 2024 पर लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, 4 राशियों को रहना होगा सावधान

  • माना जाता है कि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने की वजह से जातक को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। ऐसे में इस तरह की समस्या से मुक्ति पाने के लिए चंद्र ग्रहण के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मानसिक स्थिति में सुधार होता है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है।
  • इसके अलावा कर्ज को खत्म करने के लिए चंद्र ग्रहण के दिन बाजार से एक ताला लेकर आएं और उसे रात को चंद्रमा के प्रकाश में रखें। इसके बाद सुबह होने पर इस ताले को मंदिर में रख आएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को चंद्र ग्रहण के दिन करने से जातक को कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहने चाहिए।
  • इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को घर का कोई काम नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने के बाद पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
  • इसके बाद गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगी निजात


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।