यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chanakya Niti: इन चीजों में नहीं करनी चाहिए शर्म, वरना खुशियों पर लग सकता है ग्रहण
शादी का रिश्ता बेहद खास होता है। ऐसा माना जाता है कि शादी का फैसला लेने से पहले एक बार ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: शादी का रिश्ता बेहद पवित्र और अहम होता है। ऐसा कहा जाता है कि शादी का फैसला लेने से पहले एक बार नहीं कई बार सोचना चाहिए, क्योंकि कई बार लोग जल्दबाजी में गलत फैसला ले लेते हैं। ऐसे में आज हम शादीशुदा रिश्ते को लेकर चाणक्य नीतियां क्या कहती हैं, उसके बारे में जानेंगे? तो आइए जानते हैं -

उम्र का ज्यादा फर्क नहीं होना चाहिए
चाणक्य के अनुसार, पति-पत्नी के बीच उम्र का ज्यादा फर्क नहीं होना चाहिए है। नहीं, तो रिश्ता पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। दोनों में कितनी भी मेलजोल हो, पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं चलता है। पूरा परिवार तभी अच्छा होता है, जब पति-पत्नी खुश हों।
यह भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2024: शीतला अष्टमी पर इसलिए लगता है बासी खाने का भोग, जानिए वैज्ञानिक महत्व भी
शादी से पहले विचार कर लें
शादी जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला होता है। एक बार शादी हो जाने के बाद हमें अपना पूरा जीवन उसी शख्स के साथ बिताना पड़ता है। इसलिए शादी से पहले सोच लें और अगर आपको लगता है कि आप उससे शादी करके खुश रहेंगे, तो ही शादी के लिए राजी हों।
पत्नी का कर्तव्य
चाणक्य नीति के अनुसार, पति-पत्नी का एक दूसरे पर हक होता है। ऐसे में पत्नी का यह कर्तव्य होता है कि जब उसका पति कभी परेशान हो, तो उसे अपने प्यार से उसे खुशियां देनी चाहिए। इससे दोनों के रिश्ते भी मधुर होते हैं।
यह भी पढ़ें: Satyanarayan puja: सत्यनारायण पूजा के लिए बेहद शुभ है यह तिथि, व्रत और पूजन से बन जाते हैं सभी बिगड़े काम
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
