चाणक्य नीति: हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं, इन 5 मौकों पर चुप रहने में ही है समझदारी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है, बल्कि कुछ परिस्थितियों में चुप रहना ही समझदारी ...और पढ़ें

चाणक्य नीति: इन 5 मौकों पर चुप रहना ही है समझदारी (Picture Credit: AI Generaed)
HighLights
गुस्से में चुप रहना झगड़ों और रिश्तों को टूटने से बचाता है।
सामूहिक अपमान पर मौन रहना आत्मविश्वास और परिपक्वता दर्शाता है।
अधूरी जानकारी पर टिप्पणी से बचें, भविष्य की योजना गुप्त रखें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हमारी नासमझी किसी भी परिस्थिति को खराब कर देती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या सही है क्या गलत। अक्सर देखा जाता है कि सामने वाला जब भी कुछ बोलता है तो हम उसका जवाब नासमझी से दे देते हैं और चीजें ठीक होने के बजाय खराब हो जाती हैं।
घर के बड़े कई बार ऐसा बोलते हैं कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं है, लेकिन किसी भी बात को ठीक से समझे बिना ही हम उस पर प्रतिक्रिया दिखा देते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीतियों में कई बातें बताई हैं। चाणक्य का मानना था कि बिना सोचे-समझे बोले गए शब्द कई बार रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और किसी बड़ी समस्या का कारण भी बन सकते हैं।
यही नहीं आपकी कमजोरी भी सबके सामने आ जाती है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि चुप रहने में ही समझदारी है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन से अवसर हैं जब बोलने के बजाय चुप ही रहना चाहिए।
गुस्से में चुप रहना ही बेहतर है
गुस्से में बोलने से अक्सर कड़वी बातें बाहर निकलती हैं और बाद में उन बातों का पछतावा होता है। आचार्य चाणक्य का बताते हैं कि जब तक भावनाएं शांत न हो जाएं, तब तक आपके चुप रहने से बेवजह के झगड़े और रिश्ते टूटने से बचा जा सकता है।
सबके सामने अपमान होने पर
वैसे तो आपको अपने हक के लिए और गलत चीजों के लिए हमेशा आवाज उठाने की सलाह दी जाती है, लेकिन यदि कोई सामूहिक रूप से आपका अपमान कर रहा हो तो आपको थोड़ी देर के लिए चुप ही हो जाना चाहिए।
कभी-कभी आपकी चुप्पी ही सामने वाले के लिए सबसे बड़ा जवाब हो सकती है, यह बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने के बजाय आत्मविश्वास और भावनात्मक परिपक्वता को दर्शाती है।
जब किसी बात की पूरी सच्चाई न पता हो
आपको कभी भी ऐसे अवसर में नहीं बोलना चाहिए जब उस बात की पूरी सच्चाई न पता हो। बिना बात की पूरी जानकारी लिए बिना अगर आप कुछ भी बोलते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पूरी जानकारी के बिना आप किसी भी मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से बचें।
भविष्य की योजनाओं का खुलासा करते समय
ऐसा कहा जाता है कि अगर आप अपनी योजनाओं को दूसरों के सामने उजागर कर देते हैं, तो यह आपकी सभी योजनाओं को विफल कर देता है।
आपको हमेशा अपनी महत्वाकांक्षाओं और रणनीतियों को तब तक गुप्त रखना चाहिए और चुप्पी बनाए रखनी चाहिए, जब तक वो पूरी न हो जाएं। योजनाओं को बहुत जल्दी दूसरों के सामने रखने से लोग ईर्ष्या वश आपके काम को खराब भी कर सकते हैं।
किसी दूसरे व्यक्ति के दुख के समय
जब कोई व्यक्ति किसी बात का शोक मना रहा हो या गहरे दुख में हो तब आप भले ही उसका साथ दें, लेकिन आपको उस समय शांत रहकर ही उसका समर्थन करना चाहिए। आपकी उपस्थिति और शांत समर्थन शब्दों की तुलना में सामने वाले को अधिक सुकून देने वाला हो सकता है।
अगर आप भी यहां बताई परिस्थितियों में बोलते हैं, तो आज ही गांठ बांध लें कि आपके लिए कुछ अवसरों पर चुप रहना ही बेहतर है।
यह भी पढ़ें- हर बात पर चुप रहने की जरूरत नहीं, आचार्य चाणक्य की ये 5 नीतियां सीखें और खुलकर रखें अपनी बात
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: शादी से पहले परख लें पार्टनर के ये 5 गुण, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
