विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाणक्य नीति: घर में कभी नहीं होगी सास-बहू की अनबन, अपनानी होंगी ये 4 आदतें

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:00 AM (IST)

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में सास-बहू के रिश्ते को मजबूत बनाने और घर में शांति बनाए रखने के लिए कुछ ...और पढ़ें

चाणक्य नीति: सास-बहू के रिश्ते में नहीं होगी अनबन, अपनाएं ये 4 आदतें

चाणक्य नीति: सास-बहू के रिश्ते में नहीं होगी अनबन, अपनाएं ये 4 आदतें

HighLights

  1. गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, शांत रहकर स्थिति संभालें।

  2. एक-दूसरे की भावनाओं और स्वतंत्रता का सम्मान करना सीखें।

  3. पारिवारिक विवादों को दूसरों तक पहुंचाने से हमेशा बचें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। परिवार की खुशहाली के लिए पैसे के साथ शांति का होना भी जरूरी होता है। जब बात सास-बहू के रिश्ते की आती है तब अक्सर इनके बीच नोक-झोंक की बातें सामने आती हैं। अगर देखा जाए तो घर में सास और बहू का रिश्ता ऐसा ही एक नाजुक संबंध है, जिसमें दो पीढ़ियों की सोच, अनुभव और अपेक्षाएं एक-दूसरे से मिलती हैं।

यही नहीं कई बार छोटी-छोटी बातें गलतफहमियों और मनमुटाव का कारण बन सकती हैं। धीरे-धीरे यही तनाव पूरे परिवार की शांति को भंग करने लगते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में बताते हैं कि अगर परिवार के लोगों के बीच कुछ आदतें हों तो इस रिश्ते में कभी मनमुटाव नहीं हो सकते हैं। आइए जानें कौन सी हैं वो आदतें।

गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया न दें

किसी भी रिश्ते में क्रोध सबसे बड़ी परेशानी बन सकता है। अगर सास की कोई बात बहू को बुरी लगे या बहू से कोई गलती हो जाए, तो तुरंत बहस शुरू करने के बजाय शांत रहकर स्थिति को संभालने की कोशिश करें।

गुस्से में कही गई बातें लंबे समय तक मन में कड़वाहट पैदा कर सकती हैं। इसलिए एक-दूसरे की बात सुनने और सोच-समझकर जवाब देने की आदत डालें। इससे सास-बहू के रिश्ते में कभी दूरी नहीं आएगी।

एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें

घर में सास कई वर्षों से पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाती चली आ रही हैं, वहीं बहू की अपनी पसंद, विचार और जीवनशैली होती है। दोनों को एक-दूसरे के अनुभवों और स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य बताते हैं कि सास को बहू पर अपनी हर बात थोपने से बचना चाहिए और बहू को भी परिवार की पुरानी परंपराओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत हो सके।

परिवार की बातें दूसरों तक पहुंचाने से बचें

घर के छोटे-मोटे विवादों को रिश्तेदारों, पड़ोसियों या दोस्तों के बीच चर्चा का विषय न बनाएं। यहां तक कि बहू को अपने मायके में भी ससुराल की बातें नहीं बतानी चाहिए। इससे गलतफहमियां दूर होने के बजाय और गहरी हो जाती हैं। आचार्य चाणक्य बताते हैं कि सास और बहू आपसी मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाएं न कि लड़ाई-झगड़े से।

आपसी सहयोग है जरूरी

रिश्तों में मनमुटाव अक्सर तब बढ़ता है, जब लोग अपनी अपेक्षाएं खुलकर नहीं बताते हैं। घर की जिम्मेदारियों, खर्चों और महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर सास-बहू के बीच स्पष्ट बातचीत होनी चाहिए और सास को बहू को नई जिम्मेदारियां सीखने का समय देना चाहिए। यही नहीं अगर सास-बहू आपस में सहयोग देंगे, तो उनका रिश्ता मजबूत होगा और बेवजह लड़ाइयां नहीं होंगी।

आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन जीने की कला सिखाती हैं और सास-बहू के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ जरूरी आदतों के बारे में बताती हैं।

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: इन 5 लोगों को भूलकर भी न दें उधार, डूब जाएगा आपका पूरा पैसा

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: दुश्मन को हराने के 7 अचूक तरीके, इन बातों का ध्यान रखेंगे तो घुटने टेक देंगे विरोधी!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।