चाणक्य नीति: इन 4 लोगों को भूलकर भी न बताएं अपनी कमाई, वरना खाली हो सकती है तिजोरी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, अपनी आय या आर्थिक स्थिति कुछ विशेष प्रकार के लोगों से साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा ...और पढ़ें

चाणक्य नीति: इन 4 तरह के लोगों से अपनी कमाई छिपाकर रखें (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
द्वेषी लोगों से अपनी आय कभी साझा न करें।
मूर्ख व्यक्ति को अपनी कमाई बताने से बचें।
स्वार्थी और आलोचक लोगों से दूरी बनाए रखें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सदियों पहले आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताएं थीं जिनका आज भी लाभ होता है। चाणक्य की एक नीति साफ कहती है कि आपको अपने धन के बारे में या अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में किसी से भी कुछ साझा नहीं करना चाहिए।
अपने मन की पीड़ा को चुपचाप अपने पास रखो और बातों को खुद तक ही सीमित रखो कुछ ऐसा ही ज्ञान चाणक्य अपनी नीतियों में देते हैं। इसी तरह से चाणक्य ने कमाई और पैसे कमाने को लेकर भी कुछ सूत्र बताए हैं और इस बात का वर्णन किया है कि आपको कुछ लोगों से अपनी आय के बारे में कभी कुछ नहीं बताना चाहिए।
अगर आप इनसे अपनी कमाई के बारे में कुछ भी बताते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। आइए जानें ऐसे लोगों के बारे में।
द्वेष रखने वाले लोग
यह वे लोग होते हैं जो आपके सामने तो आपकी तारीफ करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आपकी तरक्की से ईर्ष्या करते हैं। मान लीजिए आपने कई सालों तक मेहनत करके धन कमाया और आपने एक अच्छा जीवनयापन करना शुरू कर दिया, तो आप अपनी कमाई ऐसे लोगों को न बताएं जो आपसे जलते रहते हैं।
ऐसे लोग आपकी कमाई पर सवाल उठाते हुए आपको कभी घमंडी, तो कभी भाग्यशाली बताते हुए उस पर नजर लगा सकते हैं जिसका आपकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर हो सकता है और अगर आप बिजनेस में हो तो ग्राहकों के पास जाकर गलत बातें कहेंगे। इससे आपकी कमाई भी पहले की तुलना में कम हो सकती है।
अज्ञानी या मूर्ख व्यक्ति
अक्सर ऐसा होता है कि मूर्ख व्यक्ति को सही और गलत की समझ नहीं होती है। उसे गोपनीयता का मतलब भी नहीं पता होता है। अगर आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करके अपनी कमाई उसको बताते हैं तो वह दूसरों के सामने इसे गलत तरीके से भी बता सकता है, जिसका सीधा जीवन में पड़ सकता है और आपकी कमाई पहले की तुलना में कम हो सकती है।
अगर आपका किसी वजह से नुकसान हो गया जैसे बिजनेस में घाटा या नौकरी में उन्नति न होना तो मूर्ख व्यक्ति तुरंत उसे दूसरों के सामने रख सकता है। ऐसे व्यक्ति से दूरी बना लेना ही बेहतर होता है।
स्वार्थी व्यक्ति
आचार्य चाणक्य बताते हैं कि स्वार्थी व्यक्ति कभी किसी का सच्चा मित्र नहीं हो सकता है। अगर आप ऐसे व्यक्ति को अपनी कमाई बताते हैं, तो वह इसका हिसाब लगाने लगता है कि आपकी कितनी बचत है और वह इससे कैसे अपना फायदा निकाले।
ऐसा व्यक्ति कभी कर्ज मांगने के नाम पर तो कभी अपनी समस्याएं बताकर किसी न किसी बहाने से आपसे पैसे ले सकता है। ऐसे व्यक्ति के साथ आपको कभी कोई बिजनेस भी नहीं करना चाहिए। वह हमेशा आपका फायदा उठाने के बारे में ही सोचेगा और आपको नुकसान पहुंचाएगा।
अत्यधिक आलोचना करने वाले
यह वे लोग होते हैं जिनकी आदत हर बात में कमी निकालने की होती है। आपको कभी भी इनसे अपनी कमाई नहीं बतानी चाहिए।
अगर आप कुछ अच्छा करेंगे तो ये लोग हमेशा छिपाएंगे, वहीं आपकी गलती को खुलकर बताएंगे। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों के पास अपनी समस्या लेकर जाना सबसे बड़ी मूर्खता है। ऐसे लोग मदद करने के बजाय मजाक उड़ाते हैं। अगर आप इन्हें अपनी कमाई बताते हैं, तो वो उसकी निंदा ही करेंगे।
आपको भी ऐसे लोगों से कभी अपनी कमाई नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से आपको नुकसान हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: अमीर बनने के बाद भूलकर भी न करें इन 4 चीजों का दिखावा, पल भर में खाली हो सकती है तिजोरी
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं, इन 5 मौकों पर चुप रहने में ही है समझदारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
