Move to Jagran APP

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में आएंगी परेशानियां

चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2024) के दिन चन्द्रमा अपनी सभी कलाओं से परिपूर्ण रहता है। इसलिए चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से इंसान को जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Mon, 22 Apr 2024 09:54 AM (IST)
Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में आएंगी परेशानियां
Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में आएंगी परेशानियां

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Purnima 2024: हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा चैत्र माह में पड़ती है। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जंयती भी मनाई जाती है। इस बार यह पर्व 23 अप्रैल को है। चैत्र पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक के सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही स्नान-दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से इंसान को जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर इन 2 चीजों का दान बनाएगा आपको धनवान, मिलेगी सुख और शांति

न करें ये काम

  • चैत्र पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन और मांसाहार समेत आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चैत्र पूर्णिमा पर तामसिक भोजन का सेवन करने से इंसान के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।
  • इस दिन महिलाओं और बड़े बुर्जुगों का अनादर नहीं करना चाहिए।
  • चैत्र पूर्णिमा के दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करें।
  • भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। इसलिए पूर्णिमा के दिन गलती से भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
  • इसके अलावा पूर्णिमा की रात्रि को दही नहीं खानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे चंद्र दोष लगता है। साथ ही जीवन में धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चैत्र पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक

चंद्रमा उदय - समय शाम 06 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रमा पूजा का समय - शाम 06 बजकर 25 मिनट के बाद

यह भी पढ़ें: Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर करें ये काम, जीवन भर नहीं बिगड़ेगा कोई काम

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।