विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 22 Apr 2024 03:59 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2024 04:03 PM (IST)

शास्त्रों में निहित है कि चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ है। ...और पढ़ें

Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chaitra Purnima 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को है। इस दिन हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान कर पूजा-पाठ, जप-तप और दान करने का विधान है। अतः बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इसके पश्चात आर्थिक स्थिति के अनुरूप दान-पुण्य करते हैं। पूर्णिमा तिथि पर पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो चैत्र पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा-जप के बाद राशि अनुसार दान अवश्य करें।

यह भी पढ़ें: नरक का दुख भोगकर धरती पर जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये चार अवगुण

राशि अनुसार दान

  • मेष राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर लाल रंग के कपड़े, मसूर दाल, मूंगफली आदि चीजों का दान करें।
  • वृषभ राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा के दिन मिश्री, चीनी, मखान और सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
  • मिथुन राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर गौ माता के चारा हेतु गौशाला में अर्थ यानी धन का दान करें।
  • कर्क राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर दूध, दही, चावल चीनी आदि चीजों का दान करें।
  • सिंह राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए गेहूं और गुड़ का दान करें।
  • कन्या राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर मौसमी फल एवं सब्जी का दान करें।
  • तुला राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर सफेद वस्त्र का दान करें। आप चाहे तो जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें।
  • वृश्चिक राशि के भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु राहगीरों के मध्य शरबत का वितरण करें।
  • धनु राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर केसर मिश्रित दूध राहगीरों को पिलाएं।
  • मकर राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर छाता, चमड़े के चप्पल और जूते का दान करें।
  • कुंभ राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर उड़द की दाल, काले तिल, काले रंग के वस्त्र का दान करें।
  • मीन राशि के जातक चैत्र पूर्णिमा पर चना दाल, हल्दी, बेसन आदि चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें: भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।