विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किस दिन खरीदें कार और बाइक? नवंबर में खुला है शुभ मुहूर्त का पिटारा, ज्योतिषी ने बताई 5 खास तारीखें

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:00 PM (IST)

नवंबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी दी गई है, जिसमें ज्योतिषीय गणना के अनुसार 5 ...और पढ़ें

नई कार-बाइक के लिए कब है शुभ मुहूर्त? (Picture Credits- AI Images)

नई कार-बाइक के लिए कब है शुभ मुहूर्त? (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. नवंबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए 5 शुभ तारीखें।

  2. ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा ने बताए शुभ मुहूर्त के लाभ।

  3. शुभ नक्षत्र में वाहन खरीदने से दुर्घटनाओं का भय दूर होता।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। वाहन की खरीदारी सदैव शुभ नक्षत्र, तिथि और वार में ही करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जब शुभ मुहूर्त में कोई वाहन घर लाया जाता है, तो जीवन में गतिशीलता और संपन्नता बनी रहती है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार नवंबर का महीना वाहन खरीदने के लिए अत्यंत मंगलकारी और फलदायी रहने वाला है। अगर आप भी नवंबर 2026 में कार, बाइक या अन्य कोई वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त के बारे में जरूर जान लें। आइए, एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार जानते हैं कि नवंबर 2026 में वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथियां और मुहूर्त कौन-से हैं।

भानुप्रिया मिश्रा बताती हैं कि अंक ज्योतिष और पंचांग की दृष्टि से नवंबर 2026 में कार, बाइक या किसी भी नए वाहन की खरीदारी के लिए कुछ विशेष तिथियों को अत्यंत शुभ माना गया है।

नवंबर 2026 वाहन खरीदने की तिथियां और समय

1 नवंबर 2026 (रविवार): वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से आरंभ है।
6 नवंबर 2026 (शुक्रवार): वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 बजे से मिनट है।
25 नवंबर 2026 (बुधवार): इस दिन वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से शाम 4 बजकर 50 मिनट तक उपलब्ध है।
26 नवंबर 2026 (गुरुवार): इस तिथि पर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजकर 47 मिनट तक वाहन खरीदने का उत्तम समय है।
29 नवंबर 2026 (रविवार): वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 55 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
विशेष सुझाव: 25 और 26 नवंबर को भी वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाया जा सकता है।

क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुभ नक्षत्र और स्थिर लग्न में वाहन खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ संयोग में वाहन खरीदने से यात्राएं सुरक्षित रहती हैं और अकाल दुर्घटनाओं का भय दूर होता है।

इसलिए सलाह दी जाती है कि अगर आप कोई वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त के बारे में जरूर जान लें। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना फलदायी साबित होता है।

यह भी पढ़ें- दीपावली के पूर्व से लेकर बाद तक हैं खरीद के शानदार शुभ मुहूर्त, मान्‍यताओं को जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें- अब गूंजेंगी शहनाइयां, सजेंगे मंडप! नवंबर में शादी के लिए ये 4 तारीखें हैं खास, शुभ नक्षत्रों का बन रहा संयोग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।