विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप खुद की नजर उतार सकते हैं? जानें शास्त्रों में क्या है मान्यता और खुद की नजर उतारने का सही तरीका

Published: Wed, 28 Oct 2026 05:33 PM (IST)

क्या खुद की नजर लग सकती है और क्या आप खुद अपनी नजर उतार सकते हैं? जानें शास्त्रों में क्या ...और पढ़ें

नजरदोष दूर करने का उपाय। (Picture Credit- AI Generated)

नजरदोष दूर करने का उपाय। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार सब कुछ अच्छा चलने के बावजूद अचानक मन बेचैन रहने लगता है, काम में मन नहीं लगता या छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसी स्थिति में घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर नजर लगने की बात कहते हैं। भारतीय लोक-परंपराओं में बुरी नजर से बचने और नजर उतारने के कई तरीके प्रचलित हैं। लेकिन आजकल तो लोग कभी पढ़ाई की वजह से तो कभी जॉब की वजह से अपनों से दूर रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आप अपनी नजर खुद उतार सकते हैं? आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और प्रचलित उपाय।

क्या खुद की नजर उतार सकते हैं?

धार्मिक शास्‍त्रों के अनुसार , व्यक्ति अपनी नजर खुद भी उतार सकता है। इसके लिए नमक, सरसों और मंत्र जाप जैसे उपाय प्रचलित हैं। श्रीमद्भागवत महापुराण के 10वें स्कंध में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल और उनकी रक्षा से जुड़ा प्रसंग मिलता है। इसमें माता यशोदा द्वारा बालकृष्ण की रक्षा के लिए मंत्रों और विभिन्न धार्मिक विधियों द्वारा नजरदोष दूर करने का वर्णन मिलता है।

नमक से खुद की नजर उतारने का तरीका

लोकमान्यताओं के अनुसार, नमक का इस्तेमाल नकारात्मकता दूर करने के उपायों में किया जाता है। इसके लिए आप ये तरीके अपना सकते हैं:

  • अपने दाहिने हाथ में थोड़ा-सा नमक लें।
  • लोक-परंपरा के अनुसार, इसे अपने सिर से पैरों तक सात बार घुमाएं।
  • इसके बाद नमक को बहते पानी में बहा दें।
  • इस दौरान न तो आपको किसी से कुछ बोलना है और न उस स्‍थान पर दूसरा कोई होना चाहिए। यह प्रक्रिया अकेले ही करनी चाहिए।

सरसों के तेल से नजर उतारने की मान्यता

कुछ क्षेत्रों में सरसों के तेल का इस्तेमाल भी नजर उतारने के लिए किया जाता है। इस विधि में तेल में भीगी बाती को अपने शरीर के चारों ओर जलाकर घुमाना होता है। इसके बाद आप दीपक को पीछे की ओर फेंक दें और फिर पीछे मुड़कर उस स्‍थान को न देखें।

नजर उतारते समय कौन-सा मंत्र पढ़ें?

धार्मिक आस्था के अनुसार, हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ संकट के समय मन को संबल दे सकता है। आप श्रद्धानुसार इस चौपाई का पाठ कर सकते हैं:

'संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।'

ज्योतिष में नजर लगने की क्या मान्यता है?

ज्योतिषीय मान्यताओं में राहु, केतु और चंद्रमा की स्थिति को व्यक्ति के मन, भावनाओं और जीवन की परिस्थितियों से जोड़ा जाता है। कुछ लोग अचानक थकान, बेचैनी या काम में रुकावट आने को नजर लगने से जोड़ते हैं। हालांकि, इन समस्याओं का कारण केवल ग्रहों की स्थिति या बुरी नजर नहीं होती है। मगर यदि आपके साथ ऐसा हो रहा हो, तो आप नजर दोष के उपाय और राहु, केतु और चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय कर सकते हैं।

 यह जरूर पढ़ें: बुरी नजर उतारने के 5 सबसे प्रसिद्ध तरीके, जो आज भी भारत के हर घर में इस्तेमाल होते हैं

यह जरूर पढ़ें: क्या सच में कुछ लोगों की नजर आपकी ऊर्जा को प्रभावित करती है? जानिए शास्त्रों में क्या कहा गया है

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।