बुरी नजर उतारने के 5 सबसे प्रसिद्ध तरीके, जो आज भी भारत के हर घर में इस्तेमाल होते हैं
बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए भारतीय परंपरा में कई उपाय बताए गए हैं। नमक, लाल मिर्च, ...और पढ़ें

बुरी नजर से बचाव के उपाय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुरी नजर जैसा कि इसके नाम से ही साफ पता चलता है, बुरी नजर या खराब दृष्टि। दुनिया के लगभग सभी धर्मों में इसे किसी न किसी नाम से बुलाया जाता है। बुरी नजर एक प्राचीन अवधारणा है। माना जाता है कि एक जलन भरी नजर आपको थकाने के साथ बदकिस्मत और अस्वस्थ कर देती है। बुरी नजर को अक्सर दिखाई न देने वाला और गुप्त माना जाता है।
बीतते समय के साथ भारतीय समाज में बुरी नजर को लेकर अलग-अलग धारणाएं और विश्वास विकसित होते गए। इसे सिर्फ मानसिक या शारीरिक समस्याओं के कारण के रूप में ही नहीं, बल्कि जीवन में आने वाली आर्थिक और सामाजिक संकटों का भी कारण माना गया है।
बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए वैसे तो कई उपाय किए जाते हैं, लेकिन भारतवर्ष में नजर दूर करने के 5 उपाय हर हिस्से में एक समान लगते हैं। वास्तु शास्त्र में इन उपायों को वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए कारगर बताया गया है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

(AI Images)
1. नमक का अनुष्ठान
वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक वस्तु का संबंध किसी न किसी ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र से बताया जाता है। जहां चंद्रमा मन, भावना और जल तत्व का कारक है, वहीं शुक्र सौंदर्य, समृद्धि और आकर्षण का कारक माना गया है। वैदिक ज्योतिष ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र में नमक को भी बुरी नजर उतारने का सबसे कारगर उपाय माना गया है।
नमक से नजर कैसे उतारें- सबसे पहले आपको थोड़ा-सा नमक अपने हाथ में ले लेना है। इसके बाद मुट्ठी बंदकर के उस नमक को अपने सिर के ऊपर से तीन बार घुमाना है। इसके बाद नमक को पानी में बहा देना। माना जाता है कि यह उपाय करने से नजर दोष की समस्या तो सही होती ही है। इसके अलावा नमक का यह उपाय आपके आस-पास की सभी नकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है।

(AI Images)
2. लाल मिर्च का अनुष्ठान
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, लाल मिर्च का संबंध मंगल ग्रह से जुड़ा माना जाता है। मिर्च में तमस और रजस दोनों ही गुण होते हैं। भारत में अधिकतर जगहों पर आज भी नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए लाल मिर्च से जुड़ा अनुष्ठान किया जाता है।
इसके लिए जिस भी व्यक्ति पर बुरी नजर होती है, उसके सिर के ऊपर से लाल मिर्च घुमाया जाता है, जो व्यक्ति की अदृश्य अशुभ ऊर्जा को अपनी ओर खींच लेती है। इसके बाद मिर्च को आग में जला दिया है। हिंदू मान्यताओं में आग को शुद्धिकरण का प्रतीक माना गया है।

(AI Images)
3. कपूर का अनुष्ठान
हिंदू धर्म में कपूर मुख्य रूप से पवित्र मानी जाती है, क्योंकि इसका इस्तेमाल धार्मिक क्रियाकलाप और पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। माना जाता है कि कपूर की सुगंध कष्टदायक एनर्जी को कम करने का काम करती है। आमतौर पर बुरी नजर से बचाव के लिए घरों में भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल किया जता है।
दरअसल भीमसेनी कपूर में मारक गुण होते हैं। मारक गुण के कारण ही यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने में ज्यादा प्रभावी है।
कपूर से नजर उतारने की विधि- कपूरा का टुकड़ा दाहिने हाथ में लेकर बुरी नजर से पीड़ित व्यक्ति के चारों ओर पैरों से सिर तक तीन बार दक्षिणावर्त घुमाया जाता है और फिर वापस नीचे की तरफ ले जाया जाता है। इसके बाद कपूर को फर्श पर रखकर जला दिया जाता है।

(AI Images)
4. काले धागे से जुड़ा अनुष्ठान
कई भारतीय घरों में आज भी इस बात पर विश्वास किया जाता है कि हाथ पर बांधा काला धागा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाता है। नवजात शिशु की कलाई से लेकर किसी बड़े व्यक्ति द्वारा पहना जाने वाला काला धागा बुरी नजर से बचाने के साथ नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा प्रदान करता है।
कुछ क्षेत्रों में काले धागे को 'काला डोरा' भी कहा जाता है। इसे आमतौर पर कलाई, टखने या कभी-कभी कमर के चारों ओर बांधा जाता है। यह भारतीय आध्यात्मिक परंपरा औ वैदिक ज्योतिष में गहरा महत्व रखता है।
ज्योतिष शास्त्र में काल रंग शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है। शनि कठोर ग्रह है, जो जीवन की चुनौतियों के जरिए जीने का तरीका सिखाते हैं। माना जाता है कि हाथ में काला धागा पहनने से शनि के कठिन प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

(AI Images)
5. नमक वाले पानी से नहाना
माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर बुरी नजर का प्रभाव होता है, उसे पानी में थोड़ी मात्रा में काला नमक मिलाकर नहाना चाहिए। यह टोटका व्यक्ति की ऊर्जा को साफ करने का काम करता है। यह उपाय आपके लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है, जो बुरी नजर से बचाने के साथ आभा को साफ करता है।
यह भी पढ़ें- नजर उतारने के लिए नमक और लाल मिर्च का इस्तेमाल क्यों होता है? सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ी है खास मान्यता
यह भी पढ़ें- भारत में नींबू-मिर्च, विदेशों में ब्लू आई और हम्सा हैंड! दुनिया भर में ऐसे बचते हैं लोग ‘बुरी नजर’ से
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
