Basant Panchami 2025: मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, मनचाहा मिलेगा करियर
पंचांग के अनुसार प्रत्येक साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी (Basant Panchami 2025) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देशभर में खास उत्साह देखने को मिलता है। इस शुभ अवसर पर ज्ञान कला और वाणी की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वसंत पंचमी के पर्व का सनातन शास्त्रों में विशेष महत्व उल्लेख किया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसी वजह से हर साल इस तिथि को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार वसंत पंचमी 02 फरवरी (Basant Panchami 2025 Date) को है। इस शुभ अवसर पर मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि मां सरस्वती की उपासना करने से ज्ञान, बुद्धि, और वैभव की प्राप्ति होती है।
(Pic Credit-AI)
मां सरस्वती के भोग
- अगर आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो वसंत पंचमी की पूजा थाली में मां सरस्वती के प्रिय भोग (Basant Panchami 2025 Bhog) शामिल करें। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होकर सभी मुरादें पूरी करेंगी। आइए जानते हैं मां सरस्वती को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
- वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की उपासना करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि बेसन के लड्डू का भोग लगाने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं। और करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग, जानें पूजा का सही समय और उपाय
- इसके अलावा वसंत पंचमी की पूजा थाली में केसर की रबड़ी भी शामिल करें, क्योंकि केसर की रबड़ी मां सरस्वती को प्रिय है। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होंगी और ज्ञान की प्राप्ति होगी। साथ ही उनकी कृपा व्यक्ति पर हमेशा बनी रहेगी।
- वसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती को मीठे चावल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। भोग लगाने के दौरान भोग मंत्र का जप करें। इसके बाद लोगों में प्रसाद बाटें।
- इसके अलावा मां सरस्वती का भोग बूंदी प्रिय मानी जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बूंदी का भोग अर्पित करने से पढ़ाई में सफलता हासिल होती है और मनचाहा करियर मिलता है। साथ ही फूटी किस्मत भी चमक सकती है।
वसंत पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माह शुक्ल पंचमी तिथि का प्रारंभ 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगा और समापन 03 फरवरी (Vasant Panchami 2025) को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में 02 फरवरी को वसंत पंचमी मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर करें इन मंत्रों का जप, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।