Bada Mangal 4th 2025: चौथे बड़े मंगल पर दीपक से करें ये अचूक उपाय, घर में होगा सुख-शांति का वास
बड़े मंगल (Bada Mangal 2025) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है खासकर ज्येष्ठ महीने में। इस साल चौथा बड़ा मंगल 3 जून को है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही घर के कुछ मुख्य स्थानों में दीपक जलाने से सुख-शांति आती है और घर में बरकत बनी रहती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बड़े मंगल को हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। यह भगवान हनुमान को समर्पित है। इस साल ज्येष्ठ महीने का चौथा बड़ा मंगल 3 जून को पड़ रहा है। कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक वीर हनुमान की उपासना करने से सभी इच्छाओं की पर्ति होती है, तो चलिए इस दिन (Bada Mangal 4th 2025) से जुड़े कुछ अचूक उपाय के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
चौथे बड़े मंगल का धार्मिक महत्व (Bada Mangal 4th 2025 Significance)
बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा से चमत्कारी लाभ देखने को मिलते हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विभन्न तरह के पूजा नियमों का पालन करते हैं। कहा जाता है कि ज्येष्ठ महीने में भगवान हनुमान की पूजा से प्रभु श्रीराम प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह वही शुभ माह है जब इनकी मुलाकात हुई थी, इसलिए इस महीने के मंगलवारों को भी बहुत ज्यादा शुभ माना गया है।
चौथे बड़े मंगल पर घर के इन कोनों में जलाएं दीपक (Bada Mangal 4th 2025 Deepak Lighting Remedies)
- घर के मुख्य द्वार पर - घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत उत्तम माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है। ऐसे में शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं।
- पूजा घर - घर के मंदिर में भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने दीपक जलाना चाहिए। इससे वीर बजरंगी की कृपा मिलती है।
- तुलसी के पास - अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके पास भी एक दीपक जलाएं। कहा जाता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस दिन इस स्थान पर दीपक जलाने से घर में सुख-शांति आती है।
- रसोई में - रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही मनचाहा फल मिलता है।
- घर के आंगन में - इस दिन घर के आंगन में भी दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे हनुमान जी की कृपा मिलती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।
- ईशान कोण - घर के ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है। ऐसे में इस कोने में दीपक जलाने से घर में शुभता आती है।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Purnima 2025: वट सावित्री पूर्णिमा के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? अभी नोट करें नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।