कुंडली में शुभ ग्रहों को भी खराब कर सकती हैं आपकी ये 5 आदतें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारी कुछ बुरी आदतें कुंडली में ग्रहों की स्थिति को कमजोर कर सकती हैं, जिससे जीवन ...और पढ़ें

खुशहाल जीवन के लिए आज ही बदलें अपनी ये बुरी आदतें (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र इस बारे में बताता है कि ग्रह हमारे जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर असर डाल सकते हैं-जैसे रिश्ते, करियर और सेहत।
आपके खराब ग्रह जहां एक तरफ आपको परेशानी में डाल सकते हैं, वहीं अच्छे ग्रह फर्श से अर्श तक भी पहुंचा सकते हैं। हालांकि, कई बार हमारी रोज की आदतें ही ग्रहों की स्थिति को खराब कर देती हैं और जीवन में समस्याएं आने लगती हैं।
कई बार पूजा-पाठ न करना, घर में सफाई न रखना, मंदिर की दिशा का गलत होना या फिर खाने-पीने की आदतों का बुरा होना भी आपके जीवन में परेशानियां ला सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐसी कुछ बुरी आदतों को जो आपके जीवन में ग्रहों की स्थिति को खराब कर सकती हैं और आपको इन आदतों को तुरंत बदलने की जरूरत होती है।
बड़ों का सम्मान न करना
अगर आपके भीतर भी ऐसी कोई आदत है कि आप घर के बड़ों जैसे माता-पिता या बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते हैं और बिना वजह आप उन्हें बुरे शब्द कहते हैं तो समझ लें कि इससे आपके ग्रह कमजोर हो सकते हैं।
इस बुरी आदत से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है और आपके बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं। मुख्य रूप से पिता का सम्मान न करना सूर्य की स्थिति को खराब करता है।
घर में साफ-सफाई न रखना
अगर आपमें भी ये बुरी आदत है कि आप घर की साफ-सफाई नहीं रखते हैं और खुद को भी मेंटेन नहीं रखते हैं तो इससे आपके ग्रह कमजोर होने लगते हैं। इसका सीधा प्रभाव आपकी उन्नति में पड़ता है।
इसके बुरे प्रभाव से आपका राहु कमजोर हो सकता है और आपके जीवन में इसके गलत प्रभाव दिखते हैं जैसे मानसिक तनाव बना रहता है या फिर आपके करियर में उन्नति रुक जाती है।
ज्यादा लालच दिखाना
अगर आप उनमें से हैं जो किसी भी चीज के लिए बहुत ज्यादा लालच दिखाते हैं, तो समझें कि आपकी कुंडली में ग्रह खराब हो सकते हैं।
ग्रहों की खराब स्थिति आपकी उन्नति को पूरी तरह से रोक सकती है और आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। कई बार दूसरों के पैसों पर ज्यादा लालच दिखाने से आपका शुक्र कमजोर हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
जरूरत से ज्यादा गुस्सा दिखाना
अगर आप बात-बात पर बहुत ज्यादा गुस्सा दिखाते हैं तो आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति खराब हो सकती है। हमेशा अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं तो इसका सीधा प्रभाव आपके करियर और आर्थिक जीवन पर भी पड़ता है।
यही नहीं अगर आप गुस्से में किसी को भी अपशब्द कहते हैं तो ये आपके बुध को खराब कर सकता है।
जीवन में अनुशासन का पालन न करना
अगर आप जीवन में अनुशासन का पालन नहीं करते हैं तो आपके शनि ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है। शनि हमेशा आपके कर्मों का फल देते हैं और मेहनत न करने वालों को वो सफलता नहीं देते हैं।
कड़ी मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव से दूर रहने पर आपके ग्रह कमजोर हो सकते हैं जिसका असर आपके सामान्य जीवन में भी दिखाई देता है।
अगर आपके भीतर भी इनमें से कोई भी बुरी आदत है तो उसे तुरंत बदल लें जिससे ग्रहों की स्थिति अच्छी बनी रहेगी और जीवन की समस्याएं कम हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- ऑफिस में मेहनत पूरी, फिर भी बॉस से अनबन? कुंडली में सूर्य ग्रह हो सकता है कमजोर, तुरंत करें ये काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
